back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धार्मिक स्थल बनारस में मनाएं दिवाली का त्यौहार, फैमिली के साथ बनाएं प्लान

आप अपनी फैमिली के साथ बनारस का ट्रिप प्लान कर सकते हैं आप इस दौरान दीपावली की खूब धूमधाम देखेंगे। बनारस शहर में दीपावली यादगार हो जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिवाली के त्यौहार को पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप अपने शहर में हर बार दीपावली का त्यौहार मनाते हैं, तो इस बार कुछ अलग कर लीजिए। फैमिली के साथ आप बनारस में दीपावली का त्यौहार मना सकते हैं। काशी-बनारस में दिवाली की रौनक देखने लायक होती है। दीपोत्सव का यह त्यौहार बनारस में बेहद खूबसूरत लगता है। दीपावली का त्योहार बनारस में मनाने के लिए कई सारी फेमस जगहें मौजूद हैं।

दिल्ली से बनारस 

अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो दिल्ली से बनारस की दूरी 850 किलोमीटर है। आप अपने सफ़र को ट्रेन से या फिर फ्लाइट से भी तय कर सकते हैं। दिल्ली से बनारस जाने के लिए आपको कई सारे ऑप्शंस मिल जाते हैं। आप चाहे तो लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के जरिए भी वाराणसी की यात्रा कर सकते हैं। आप दिल्ली से बनारस का सफर बस से भी तय कर सकते हैं। अगर फ्लाइट या ट्रेन की टिकट अवेलेबल नहीं है तो बस से जाना एक अच्छा उपाय है।

बनारस में ठहरने की जगह 

दिवाली के मौके पर बनारस घूमने के बाद आपको ठहरने के लिए कई सारे होटल मिल जाते हैं। आप काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब कोई होटल लेते हैं तो यहां से बनारस देखने लायक होता है। बनारस में ठहरने के लिए आपको कई सारे ऑप्शंस मिल जाते हैं। आप धर्मशाला या फिर लग्जरी होटल में भी ठहर सकते हैं। दीपावली का त्योहार बनारस में काफी यादगार रहेगा।

बनारस में घूमने की जगहें 

बनारस में घूमने के लिए कई सारी जगह मौजूद है जहां पर दीपों का त्योहार दीपावली मनाया जाता है। बनारस के घाट से दिवाली का नजारा देखने लायक होता है। बनारस के अस्सी घाट पर लोगों की खूब भीड़ लगती है इसके अलावा मणिकर्णिका घाट भी फेमस है यहां सुबह और शाम की आरती होती है। दीपों की रोशनी इन घाटों से देखने लायक होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सामंथा ने रज निडिमोरू के साथ मनाई दिवाली, नए घर और फैमिली संग जश्न की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने इस दिवाली अपने कथित प्रेमी और फिल्ममेकर रज निडिमोरू के...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...