back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होली के लिए जा रहे हैं मथुरा वृंदावन, तो जान लीजिए बांके बिहारी मंदिर की गाइडलाइंस

होली खेलने के लिए लोग मथुरा वृंदावन जाना पसंद करते हैं। ऐसे में आपको यहां बदले हुए नियमों के बारे में पहले से पता होना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। होली के त्योहार को मथुरा वृंदावन जैसी जगह पर खास तरीके से मनाया जाता है यही वजह है कि लोग देश-विदेश से यहां आना पसंद करते हैं। इस तरह से देखा जाए तो पर्यटकों की भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है इसलिए गाइडलाइंस जारी किया जाता है। होली दर्शन के लिए अगर आप बांके बिहारी नगरी वृंदावन ठाकुर जी के दर्शन करने जा रहे हैं तो यहां मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी बातें

मंदिर और पुलिस प्रशासन की तरफ से रूट चार्ट बनाया गया है जिसका पालन करना यात्रियों के लिए बहुत जरूरी है। होली के समय यहां ज्यादा भीड़ होती है इसलिए वृद्धि, दिव्यांग या छोटे बच्चों को मंदिर ना लाने की सलाह दी गई है। श्रद्धालुओं से यह भी निवेदन किया गया है कि कीमती सामान और आभूषण पहनकर नहीं आना चाहिए। इसके अलावा जेब कतरों और मोबाइल चोरों से सावधान रहना है। मंदिर परिसर के पास में जुटे चप्पल रखने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। 

श्रद्धालुओं के लिए दिशा निर्देश 

श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पास जूता चप्पल घर बनाया गया है जहां वह अपनी चीजों को रख सकते हैं। इसके अलावा होली के समय ठाकुर जी की प्रसादी का रंग भक्तों पर डाला जाएगा ऐसे में कोई भी दूर से रंग या गुलाल ना फेंके। मंदिर प्रशासन की तरफ से यह भी अनुरोध किया गया है कि नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु होली उत्सव में शामिल हो। 

बढ़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़

होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे मथुरा वृंदावन जैसी पवित्र नगरी में हर किसी को धूमधाम से मनाना पसंद होता है। इसी वजह से श्री कृष्ण की नगरी में लोगों की भारी भीड़ लगती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन भी व्यवस्था में लगी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...