back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railway: बार-बार टिकट खरीदने की आफत से मिलेगा छुटकारा, जानिए क्या है रेलवे सीजन पास

रेलवे सीजन पास को बनवाने के लिए लोगों को आधार कार्ड पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की जानकारी होनी चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए अक्सर लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम कम खर्चे में कंफर्टेबल तरीके से अपनी जगह पर पहुंच जाते हैं। लेकिन कई लोग अपने डेली कम्यूट के लिए भी ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। ऑफिस आने जाने के लिए रोज़ ट्रेन पकड़ते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए ट्रेन का सीज़न पास फायदेमंद होता है।

ऑफिस जाने वाले लोगों को फायदा 

अगर आप ट्रेन से ऑफिस जाते हैं तो आपको एक महीने का पास बनवा लेना चाहिए। इस तरह से आपको रोज-रोज पेमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। 1 महीने के पास को मंथली सीजन पास कहा जाता है। इस तरह से बार-बार टिकट करने की समस्या से छुटकारा मिलता है। ट्रेन की टिकट को बार-बार खरीदने से यह काफी महंगा भी पड़ता है इसलिए पैसे की बचत के लिए मंथली पास बनवाया जा सकता है।

ऐसे बनाएं सीजन पास

पास को बनवाने के लिए आपको भारतीय रेलवे की UTS एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है। इसके बाद आपको प्ले स्टोर एप से इसे डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से ओपन कर लेना है। अब आपको पांच अलग ऑप्शन दिखाई देंगे यहां पर आपको सीजन पास भी मिलेगा।

क्या है आगे का प्रोसेस 

इतना करने के बाद आपको अपनी लोकेशन और फर्स्ट या सेकंड क्लास की डिटेल भरनी होगी। इसके बाद आधार कार्ड, आपको अपना कार्ड कितने समय के लिए बनवाना है या फिर स्टूडेंट पास का ऑप्शन चुन सकते हैं। यहां पर स्टूडेंट्स को अलग तरह के पास की सुविधा दी जाती है। डीटेल्स भरने के बाद आपको पेमेंट कर देना है और आपका पास बनकर तैयार हो जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵