back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Travel Places: बरसात में निखर जाती है इन जगहों की खूबसूरती, फैमिली के साथ करें सैर-सपाटा

भीषण गर्मी के बाद अब दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हो तो मानसून में यहां की आसपास जगहों की सैर करें।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो मानसून का आनंद लेने के लिए कुछ ट्रैवल प्लेस के बारे में बताया जाएगा, जहां आप सुहावने मौसम का लुफ्त उठा सकते है। आप अपने ट्रिप को यादगार बनाना चाहते है, तो फैमिली या दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर निकल जाइए। मानसून के समय को इंजॉय करने के लिए कई बेहतरीन जगहों ऑप्शंस है।

उत्तराखंड, लैंसडाउन

बारिश के मौसम में उत्तराखंड का मौसम और भी ज्यादा सुहावना हो जाता है। खासकर यहां का गढ़वाल क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। उत्तराखंड का लैंसडाउन सबसे शांत हिल स्टेशन में से एक माना जाता है यहां का अनुभव भी आपके लिए बढ़िया रहेगा। इसके अलावा यहां पर आप कई एडवेंचरस एक्टिविटी कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश, मनाली

हिमाचल प्रदेश एक ऐसी जगह है जहां घूमने का प्लान सबसे पहले बनाया जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह बहुत ही अट्रैक्टिव जगह है। हिल स्टेशन मनाली की बात करें, तो यहां का नजारा देखने लायक होता है। बता दें कि, बर्फ से ढके हुए पहाड़, धौलाधार, पर्वतमाला यहां के सबसे शानदार नजारे हैं। अगर आप यहां पर फैमिली के साथ वीकेंड ट्रिप पर आना चाहते हैं तो यह ट्रिक यादगार बन जाएगा।

हिमाचल, नाहन

शिवालिक रेंज के बीच बसा हुआ शहर नाहन बहुत शांत जगह है यहां पर आप दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए रेणुका वन्य जीव पार्क, रानी ताल, चूड़ धार चोटी, बाला सुंदरी मंदिर आदि प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश की यह खूबसूरत जगह दिल्ली से 215 किलोमीटर की दूरी पर है आप 5 घंटे में आराम से पहुंच सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...