back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Tips – इन जगहों पर सस्ते में कर सकते हैं ट्रिप प्लानिंग, रहना खाना सब होगा फ्री

अगर आप भी बजट की वजह से अपनी ट्रिप को बार-बार कैंसिल कर देते हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप भी बजट की वजह से अपनी ट्रिप को बार-बार कैंसिल कर देते हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। कई बार ऐसा होता है कि चाह कर भी हम एक लिमिटेड बजट ट्रिप प्लानिंग नहीं कर पाते इससे कहीं ज्यादा खर्च हो जाता है। ऐसे में आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारत में कई ऐसी जगह है जहां पर आप रहना खाना फ्री कर सकते हैं। ऐसे में ट्रिप के दौरान आपके ज्यादा से ज्यादा पैसों की बचत हो सकती है।

मणिकरण साहिब गुरुद्वारा 

हिमाचल प्रदेश एक ऐसी जगह है जहां हर कोई ट्रिप प्लैनिंग जरूर करता है। अगर आप पीक सीजन में जाते हैं तो यहां पर आपको होटल मिलना मुश्किल हो जाता है। हिमाचल प्रदेश के कसोल में मणिकरण साहिब गुरुद्वारा मौजूद है जहां पर आप फ्री स्टे कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर फ्री पार्किंग और लंगर की सुविधा भी है।

आनंदाश्रम

अगर आप केरल की खूबसूरती देखने जा रहे हैं तो आप यहां के आनंदाश्रम में स्टे कर सकते हैं। यहां पर रहना और खाना बिल्कुल फ्री होता है। इस तरह से ट्रिप के दौरान आपकी काफी पैसों की बचत हो जाएगी। आश्रम में तीन समय का खाना दिया जाता है जो काफी हेल्दी होता है।

ऋषिकेश

दिल्ली के आसपास रहने वाले लोग ऋषिकेश घूमना पसंद करते हैं। यहां के गीता भवन आश्रम में स्टे कर सकते हैं और फ्री खाना-पीना भी रहता है। ऋषिकेश घूमने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं और इस आश्रम में ठहरते हैं। 

ईशा फाउंडेशन

यह जगह घूमने के लिए काफी अच्छी है। बता दें कि, ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर सामाजिक कार्यक्रम किए जाते हैं। अगर आप चाहे तो यहां अपना सहयोग दे सकते हैं। अगर आप इस जगह पर घूमने जा रहे हैं तो ईशा फाउंडेशन में रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था है। 

गोविंद घाट गुरुद्वारा

उत्तराखंड घूमने के लिए एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। जब भी ट्रैवल प्लानिंग की जाती है तो इस जगह का नाम सबसे पहले आता है। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों को देखने जा रहे हैं तो आप यहां पर अलकनंदा गुरुद्वारा में फ्री स्टे कर सकते हैं। साथ ही यहां पर खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था है। गुरुद्वारे से आपको पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵