back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपने अनोखे अंदाज और  शानदार पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है बिहार के ये पांच फेमस स्थान

बिहार वो राज्य है। जिसने दुनिया को दो महत्वपूर्ण धर्म दिए एक बौद्ध धर्म दूसरा जैन धर्म,  बिहार  वर्षों  के  दौरान विविध संस्कृति और परंपराओं के साथ एक समृद्ध ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित हुआ है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: ऐसे तो भारत में कई पर्यटन स्थल ऐसे हैं। जिनका अपना एक अलग ही महत्व है।  ऐसे में एक राज्य बिहार है। जो आज भी अपनी सभ्यता और संस्कृति से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।  बिहार को प्राचीन काल में मगध के नाम से जाना जाता था। और इसकी राजधानी पटना को पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था।  यहां का इतिहास उतना ही पुराना है जितना कि भारत,  यहां मौर्य गुप्त और मुगल शासक ने राज किया था। इस बिहार ने दो धर्म को जन्म दिया जिनमे पहला है एक जैन धर्म  और दूसरा  बौद्ध धर्म है।  ऐसा माना जाता है कि बिहार शब्द की उत्पत्ति बौद्ध विहारों के बिहार शब्द से हुई। जिसे बाद में बिहार कर दिया गया।  यह  राज्य नेपाल पश्चिम बंगाल यूपी और झारखंड से घिरा हुआ है।  बिहार भारत के इतिहास में ऐतिहासिक साहित्यिक और धार्मिक सभी स्तरों पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।  अगर आप घूमने के शौकीन हैं और इतिहास और संस्कृति जैसे स्थलों पर घूमना चाहते हैं तो आपको एक बार बिहार की यात्रा जरूर करनी चाहिए।  आपको हम बिहार के पांच ऐसे स्थान बता रहे हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं।

भागलपुर

भागलपुर शहर से करीब 50 किलोमीटर पूर्व अंटीचक गांव स्थित विक्रमशिला विश्वविद्यालय का खंडहर पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत फेमस है। देशी और  विदेशी पर्यटक इस   विश्वविद्यालय को देखने जरूर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना पाल वंश के राजा धर्मपाल ने आठवीं सदी के अंतिम वर्षों या नवीं सदी की   शुरुआत में की थी करीब चार सदियों तक वजूद में रहने के बाद 13वीं सदी की शुरुआत में इसे नष्ट कर दिया गया।  विक्रमशिला के अलावा यहां एक प्रमुख पर्यटन स्थल गंगात्मक डॉल्फिन अभ्यारण है जो पर्यटकों को आकर्षक करता है। 

मधुबनी

मधुबनी मिथिला संस्कृति का अंग और केंद्र बिंदु है। रामायण में इस शहर का उल्लेख मिलता है।  यह शहर अपनी शानदार मधुबनी पेंटिंग के लिए पूरे विश्वभर में जाना जाता है।  आपको बता दें कि सुपौल और सीतामढ़ी मधुबनी के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र में से एक है। पर्यटक भारी संख्या में मधुबनी घूमने आते हैं। यहां के प्रमुख पर्यटक स्थलों में सम्राट जयनगर कपिलेश्वर नाथ झंझारपुर भवानीपुर और फुल्लहर शामिल है।

सीतामढ़ी

सीतामढ़ी को सीता के जन्म स्थल के रूप में जाना जाता है।  ऐसा माना जाता है कि सीतामढ़ी के पुनौरा नामक स्थान पर जब राजा जनक ने खेत में हल जोत तो उसी  समय धरती से सीता का जन्म हुआ था और सीता के जन्म के कारण ही इस शहर का नाम सीतामढ़ी पड़ गया।  सीतामढ़ी के प्रमुख पर्यटन स्थल जानकी स्थान मंदिर,  हलेश्वर स्थान और उर्बीजा कुंड बगही मठ , पंथ पकड़ इत्यादि फेमस स्थल है। 

हाजीपुर

हाजीपुर भारत के ऐसे स्थान में शामिल है। जो अतीत और वर्तमान को सालों से अपने में समेटे हुए हैं।  यह शहर भगवान बुद्ध, इस्लाम और ब्रिटिश काल से जुड़े रोचक तथ्यों के लिए बहुत फेमस है। हाजीपुर में हिंदू और जैन धर्म के कई मंदिर स्थित है। जो पर्यटकों की आशा का मुख्य केंद्र बने हैं। जिसमें बटेश्वर नाथ मंदिर,  पातालेश्वर मंदिर और रामचौरा प्रमुख मंदिर है । इसके अलावा यहां घूमने के लिए आप महात्मा गांधी सेतु कौन हारा घाट भी है।  पर्यटक यहां जरूर जाते हैं

मुजफ्फरपुर

बिहार के प्रमुख आकर्षण में शामिल मुजफ्फरपुर बागमती और लखन देवी नदियों के निकट बसा है। लीची के लिए प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर पटना से लगभग 71 किलोमीटर दूर है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में बाबा गरीब नाथ मंदिर , जुज्बा साहनी पार्क,  रामचंद्र शाही संग्रहालय , खुदीराम बोस मेमोरियल , चतुर्भुज स्थान मंदिर ,श्री राम मंदिर, और रामन देवी मंदिर आदि शामिल है। यहां  दूर-दूर से भक्त इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए आते हैं।  हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंच जाते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दिल्ली के 5 बाजार जहां होली की खरीदारी बने बजट में धमाकेदार, पिचकारी से लेकर कपड़े तक सब सस्ते में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में होली का त्योहार करीब है और इस मौके पर खरीदारी के लिए सही मार्केट का चुनाव करना बेहद जरूरी...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...