back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रैवल के दौरान होता है मोशन सिकनेस, तो घबराहट को ऐसे करें कंट्रोल

अक्सर ऐसा होता है कि कई लोगों को ट्रैवल के दौरान घबराहट और उल्टियां होने लगती है। इस मोशन सिकनेस को दूर करने के लिए खास टिप्स फॉलो कर लीजिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। घूमना फिरना हर किसी को पसंद होता है लेकिन सफर के दौरान घबराहट पूरा ट्रिप खराब कर सकता है। कई बार ऐसा होता है कि बस, ट्रेन या प्लेन से सफर करने के दौरान चक्कर या उल्टी आने जैसी समस्या होती है। यह सभी चीज आम बात है लेकिन जब यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है तो ट्रिप का आनंद नहीं ले पाते हैं। अगर आपको भी सफर के दौरान इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो स्पेशल टिप्स फॉलो करें। 

क्या है ट्रिगर

सबसे पहले आपका यह जानना जरूरी है कि सफर के दौरान आप किन चीजों से परेशान होते हैं। जब आपको समस्या का पता होता है तो आप इसका सॉल्यूशन भी आसानी से निकाल सकते हैं। आपको यह जानना चाहिए कि कौन सी ऐसी चीज है जो आपकी एंजायटी या घबराहट को बढ़ाती है।

सीट चुनें

सफर के दौरान बस या कार में आपको अपनी सीट खुद चुननी चाहिए। यह सफर को बेहतरीन बनाने का सबसे अच्छा उपाय है जब आप विंडो सीट लेते हैं तो आपका ट्रैवल बेस्ट होता है। आपको कर की विंडो सीट पर बैठकर रास्ते के नजारे देखना पसंद है तो यह इस लिहाज से भी अच्छा होता है। 

खानपान

सफर के दौरान अगर आपको उल्टी या घबराहट की समस्या हो रही है तो आपको खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। सफर के दौरान आपको भारी फूड नहीं खाना चाहिए मसालेदार और ऑयली चीजों से बचना चाहिए। ट्रैवलिंग के दौरान आपको क्रैकर्स चाय से केला जैसी चीजों को खाना चाहिए। 

ध्यान हटाएं

आपको सफर के दौरान जिन चीजों से घबराहट हो रही है वहां से ध्यान को हटा देना चाहिए। इसके लिए आप म्यूजिक सुन सकते हैं इस तरह आपका ध्यान बटा रहता है। इसके अलावा जरूरी है कि आप खुदको हाइड्रेट रखें। सफर के दौरान आपको थोड़ा-थोड़ा पानी भी पीते रहना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵