back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Places: गर्मियों में होगा ताज़गी का एहसास, जरूर घूमें पोर्ट ब्लेयर की मशहूर जगहें

अगर आप भी मालदीव घूमने का सपना देख रहे हैं तो भारत देश में ही मालदीव जैसा नजारा देखने को मिलेगा। पोर्ट ब्लेयर में घूमने लायक कई मशहूर जगहें हैं, जहां आप फैमिली के साथ घूम सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घूमने-फिरने का शौक हर किसी को होता है वही आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत कम लोग अपने लिए समय निकाल पाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं की मालदीव जैसी किसी खूबसूरत जगह पर घूमें तो पोर्ट ब्लेयर जैसी जगह बेहद खूबसूरत है। खास बात तो यह है कि गर्मियों के मौसम में आप यहां पर ठंडक का एहसास कर पाएंगे। इतना ही नहीं पोर्ट ब्लेयर पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है।

सेलुलर जेल

पोर्ट ब्लेयर में सेलुलर जेल है जिसे काला पानी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह पर पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। इस जेल का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में किया था जो ऐतिहासिक है। इसके अलावा इस जेल में तेल की मील भी है, जहां पर कैदी काम करते थे। इतना ही नहीं यहां पर अन्य देखने लायक जगहें हैं जैसे- नेताजी गैलरी, फांसी कक्ष, और पुस्तकालय है।

समुद्री राष्ट्रीय उद्यान

अगर आप पोर्ट ब्लेयर घूमने का मन बना चुके हैं, तो यहां के मरीन पार्क की सैर करना ना भूलें। यहां पर एक नेशनल पार्क भी है जिसे महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दे कि, इस पार्क में खारे पानी में मगरमच्छ, तारामछली, कछुआ देखने को मिलता है।

माउंट हैरियट नेशनल पार्क

पोर्ट ब्लेयर में घूमने लायक माउंट हैरियट नेशनल पार्क भी है, जहां पर सैकड़ो पौधों की प्रजातियां देखने को मिलती है। इतना ही नहीं यहां पर स्तनधारी और पक्षियों की कई विभिन्न प्रजातियां भी हैं। इसके अलावा अगर आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जा रहे हैं, तो इस पार्क का सनसेट पॉइंट जरूर देखें।

चिड़िया टापू

बच्चों को चिड़ियाघर देखना काफी पसंद होता है, वही पोर्ट ब्लेयर का चिड़िया टापू भी कुछ ऐसा ही है। यह पोर्ट ब्लेयर से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह जगह फोटोग्राफी के लिए मशहूर मानी जाती है। यहां का सनसेट का नजारा भी खूबसूरत होता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵