नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी फैमिली के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो टनकपुर हिल स्टेशन बेस्ट ऑप्शन है। मानसून के समय में यहां का प्राकृतिक नजारा देखने लायक होता है यह हिल स्टेशन उत्तराखंड में मौजूद है। टनकपुर हिल स्टेशन घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं नैनीताल मसूरी जैसी जगह भी इस हिल स्टेशन के आगे फीकी है। अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ ट्रैवल प्लानिंग कर रहे हैं तो इस जगह को अपने ऑप्शन में रख लीजिए।
वन्य जीव अभ्यारण
अगर आप अपनी फैमिली के साथ टनकपुर जा रहे हैं तो यहां का नंधौर वन्य जीव अभ्यारण जरूर घूमें। यहां पर आपको घूमने के लिए जीप सवारी की सुविधा मिलती है। इस दौरान आप खूबसूरत तस्वीर भी ले सकते हैं।
शारदा घाट
टनकपुर हिल स्टेशन में शारदा घाट पर लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। यह एक बहुत ही अच्छा पिकनिक स्पॉट है यहां से पहाड़ों की सुंदरता देखने लायक होती है। इस जगह की खूबसूरती पूरे टनकपुर में फेमस है।
देवी पूर्णागिरि
टनकपुर हिल स्टेशन में देवी पूर्णागिरि का मंदिर है यहां पर सालों भर सैलानियों का तांता लगा रहता है। अगर आप भी इस मंदिर में घूमने जाना चाहते हैं तो आपको ऊंचे पहाड़ पर पैदल चलना होगा। इस दौरान आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं।
कैसे पहुंचे टनकपुर
टनकपुर हिल स्टेशन जाने के लिए आपको दिल्ली से हल्द्वानी तक की बस लेनी है। अब आपके यहां से लोकल बस या फिर टैक्सी मिल जाएगी जिससे आप टनकपुर जा सकते हैं। इसके अलावा आप कार, ट्रेन या फिर हवाई जहाज से भी सफर कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:




