back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वीकेंड पर दिल्ली से सिर्फ 2 दिन में पहुंचें इन 5 शानदार जगहों पर, जहां मिलेगा सुकून और रोमांच दोनों का मजा

हर हफ्ते की भागदौड़ से थक चुके हैं? तो अब वक्त है खुद को रिचार्ज करने का! आइए जानते है वीकेंड पर घूमने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशंस के बारे में जहां मिलेगा सुकून और रोमांच दोनों का मजा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घर से ऑफिस और ऑफिस से घर… यही रूटीन अगर अब बोरिंग लगने लगा है, तो एक छोटी सी ट्रिप आपको तरोताज़ा कर सकती है। खास बात ये है कि लंबी छुट्टी की भी जरूरत नहीं — सिर्फ 2 दिन में दिल्ली के पास की ये 5 जगहें आपको सुकून, रोमांच और नेचर की गोद में ले जाएंगी। वीकेंड पर बस बैग पैक करें और निकल जाएं इन बेहतरीन डेस्टिनेशंस की ओर।

 1. जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क: जंगल की दुनिया, रोमांच से भरपूर सफर

अगर आप वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं, तो जिम कॉर्बेट आपके लिए परफेक्ट है।

दिल्ली से दूरी: करीब 240 किलोमीटर

क्या करें: वाइल्डलाइफ सफारी, बर्ड वॉचिंग, रिवर राफ्टिंग

खास बात: यहां 650 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां मिलती हैं और टाइगर स्पॉटिंग का भी शानदार मौका है।

 2. जयपुर: शाही ठाठ का 2 दिन का मजेदार अनुभव

राजस्थानी रंग, खानपान और ऐतिहासिक किले—जयपुर सब कुछ एक साथ पेश करता है।

दिल्ली से दूरी: करीब 280 किलोमीटर

क्या देखें: हवा महल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, बापू बाजार

क्या करें: लोकल शॉपिंग, राजस्थानी व्यंजन और शहर की नाइटलाइफ का लुत्फ

3. नीमराना: इतिहास और एडवेंचर का अनोखा मेल

दिल्ली के पास सबसे जल्दी पहुंचने वाले टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है नीमराना।

दिल्ली से दूरी: सिर्फ 122 किलोमीटर

क्या करें: नीमराना फोर्ट विज़िट, जिपलाइनिंग, स्विमिंग, शॉपिंग और कैंपिंग

खास बात: यह जगह पुराने राजसी वैभव और मॉडर्न एडवेंचर को साथ पेश करती है।

 4. नैनीताल: झीलों की नगरी में दो दिन का सुकून

हरियाली, शांत वातावरण और पहाड़ों की गोद में बसा नैनीताल, हर ट्रैवलर की विशलिस्ट में शामिल है।

दिल्ली से दूरी: लगभग 300 किलोमीटर

क्या करें: नैना झील में बोटिंग, सनसेट पॉइंट से नज़ारे, पैराग्लाइडिंग

खास मंदिर: नैना देवी, कैंची धाम

5. मसूरी: हिल स्टेशन जहां हर मोड़ पर है नजारा

“पहाड़ों की रानी” मसूरी आपके वीकेंड को बना सकती है यादगार।

दिल्ली से दूरी: लगभग 290 किलोमीटर

क्या करें: केम्पटी फॉल, गन हिल, मॉल रोड पर वॉक, लैंडोर की सैर, 

देहरादून से मसूरी तक का रास्ता भी बेहद खूबसूरत

तो इस वीकेंड छोड़िए आलस, बनाइए घूमने का प्लान

2 दिन की ट्रिप में भी आप खुद को तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं। बस एक सही डेस्टिनेशन चुनिए और निकल जाइए, यादें बनाइए और रूटीन से ब्रेक लीजिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...