back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Tips: जब देर रात में करना पड़े सफर तो इन 5 बातों का विशेष रूप से रखें ध्यान

रात में सफर करना किसी चुनौती से कम नही होता, अगर आप भी रात में सफर करने की बना रहे प्लानिंग तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपकी यात्रा सुरक्षित व आरामदायक हो सके।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । आजकल रात में सफर करना कई लोगों के लिए एक आराम का हिस्सा हो गया है। इस समय ट्रैफिक से बचने व लंबी दूरी तय करने लोग रात में ही सफर करना आसान समझते है। लेकिन इस दौरान आपको दिन के मुकाबले ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत होती है। खासकर तब जब अंधेरे में सड़क पर कम रोशनी होने पर ट्रैवल करना हो। ऐसे में इस आर्टिकल से जानते है आपको रात को ट्रैवलिंग करते समय किन बातो का रखना चाहिए ध्‍यान । 

अक्सर ठंड के मुकाबले गर्मी के मौसम में दिन की चिलचिलाती धूप से बचने लोग दिन के बजाय रात में सफर करना पसंद करते है। लेकिन ऐसे में अगर आपको भी रात के समय सफर करना बेहद जरुरी हो या जब आपको लंबी दूरी तय करनी हो ट्रैफिक से बचना हो तो आपको इससे जुड़े कुछ जोखिम पर गौर जरुर करना चाहिए। जिससे आप बड़े हादसे से बच सकते है। हम आपको ऐसे ही कुछ पांच टिप्स बताने जा रहे है जिन्हें फॉलो कर आप अपनी नाइट जर्नी को सेफ बना सकते है। 

1. सफर से पहले पूरी नींद लें

हमेशा रात में यात्रा करने से पहले कम से कम 6 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर पूरी कर लें, ताकि सफर करने के दौरान थकान और नींद से होनेवाली दुर्घटनाओं के खतरे से बचा जा सके। अगर आप खुद ड्राइव कर रहे है और बहुत ज्यादा थकान हो तो किसी और को ही गाड़ी ड्राईव करने दें ।

2. रास्ते की पूरी जानकारी और नेविगेशन रखें

रात में सफर के दौरान जब भी ट्रैवलिंग करें तो रास्ते के बारे में रिसर्च कर लें ताकि किसी अनजान जगह पर परेशानी न हो। इसके लिए GPS नेविगेशन ऑन रखें या ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड कर लें। वहीं, अगर सुनसान रास्तों से जाना पड़े तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपनी लोकेशन का प्लान बताऐ ताकि आपको मदद मिल सके। 

3. कार या बाइक का इसपर जरुर दे ध्‍यान

रात में अगर आप बाइक से सफर कर रहे तो हेलमेट और रिफ्लेक्टिव जैकेट जरुर पहनें ताकि रात में दूसरे लोगों के लिए विजिबिलिटी बनी रहे। वहीं कार से सफर से पहले अपनी अपनी गाड़ी को अच्छे से जांच करा लें । उसमें हेडलाइट्स इंडिकेटर ठीक से काम कर रहे हैं ब्रेक और टायर को देख ले सही कंडीशन में है या नहीं। पेट्रोल, डीजल फूल है या नही । 

4. सेफ प्लेस पर ही रुकें

रात में सफर के दौरान हाईवे के पेट्रोल पंप, टोल प्लाजा या किसी अच्छे रेस्ट स्टॉप पर ही रुकें, ताकि ठहरने के लिए आपको सुरक्षित स्थान मिल सके। अगर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर कर रहें तो हमेशा स्टेशन या बस स्टैंड पर ज्यादा सावधानी रखें। 

5. मोबाइल के साथ ये जरूरी चीजें जरुर साथ रखें

रात के सफर के दौरान हमेशा मोबाइल की बैटरी फुल चार्ज रखें और पावर बैंकअप साथ रखें। ताकि जब जरुरत पड़े तो आप परिवार के सदस्य, या पुलिस, एंबुलेंस को कॉल कर सके। वहीं अपने मोबाईल व डायरी में इमरजेंसी नंबर पुलिस, एंबुलेंस और रोड असिस्टेंस के नंबर सेव करके रख ले। पैसे कैश और कार्ड दोनों साथ रखें कई जगह पर डिजिटल पेमेंट या ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन नही होता वही अगर अकेले सफर कर रहे तो, किसी भरोसेमंद व्यक्ति को ही अपनी लाइव लोकेशन साझा करे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵