back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2024 ICC Women’s T20 World Cup: गूगल ने महिला ब्रिगेड का समर्पित किया डूडल, UAE में हुआ विश्व कप का आगाज

आज से वुमेंस टी20 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है जिसमें पहला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होना है। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल महिला विश्व कप को समर्पित किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 3 अक्टूबर 2024 से वुमेंस टी20 विश्व कप (2024 ICC Women’s T20 World Cup) के 9वें संस्करण का आगाज हो चुका है। आज से शुरु हुआ टूर्नामेंट 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस आयोजन में 10 टीमों के बीच घमासान युद्ध देखने को मिलेगा जिसमें वह विश्व विजेता बनने के लिए लडेंगे। वुमेंस टी20 विश्व कप के मौके को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए गूगल ने डूडल को विश्व कप को समर्पित किया है।

गूगल डूडल ने किया महिला टी20 विश्व कप को डेडिकेट

वुमेंस टी20 विश्व कप 2024 को अपना समर्थन जताने के लिए गूगल सर्च इंजन ने अपने डूडल में बदलाव किया है। गूगल ने आयोजन को सपोर्ट करते हुए महिला ब्रिगेड को अपने डूडल में जगह दी। इस डूडल में 3 महिला क्रिकेटर दिखाई दे रही हैं जिसमें से एक खिलाड़ी बैटिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं जबकि दूसरी खिलाड़ी कैच लपकने की कोशिश करती दिख रही हैं। इनके अलावा एक महिला खिलाड़ी विकेट लेने का जश्न मनाती हुई दिख रही हैं। GOOGLE में भी ‘O’ को क्रिकेट की लाल गेंद से प्रदर्शित किया गया है।

पहले से मुकाबले काफी ट्रेंड में रहा है महिला क्रिकेट

महिला क्रिकेट को आज जो पहचान मिल रही है वह काबिल ए तारीफ है। आज न सिर्फ महिला क्रिकेट को लाइमलाइट में देखा जा रहा है ब्ल्कि उन्हें पुरुषों के बराबर लाकर भी खड़ा कर दिया गया है। BCCI ने महिला क्रिकेट को पुरुष खिलाड़ियो के बराबर मैच फीस दिए जाने की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता के विनर को भी 2.34 मिलियन डॉलर का रिवॉर्ड दिया जाएगा। भारत के लिए पुरुष टीम के अलावा महिला ब्रिगेड विश्व कप जीतकर एक साल में दो विश्व कप भारत को सौंप सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

वर्ल्ड कप की हीरो प्रतीका रावल भड़की, एडिटेड फोटो को शेयर करने पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिला वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रतिका रावल अब सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं। देश...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...