back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AFG vs NZ: पांच दिन तक नहीं हो पाया टॉस, अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला रद्द, स्टेडियम पर लग सकता है ताला

ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला पांच दिन बाद भी शुरु नहीं हो सका जिसके बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम में अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला प्रस्तावित था जो आज पांच दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाया। स्टेडियम की अव्यवस्था और खराब मौसम के चलते टॉस तक भी नहीं हो पाया जिसके बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया। यह पहला ऐसा मौका है जब भारत के किसी मैदान के अयोग्य होने की वजह से मैच नहीं हो सका जिसके लिए बीते दिनों क्रिकेट प्रबंधन को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

स्टेडियम की अव्यवस्था बनी रद्द की वजह

यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी स्टेडियम की अव्यवस्था मैच रद्द का कारण बनी हो। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैच के पहले दिन स्टेडियम गीला होने की वजह से मैच नहीं शुरू हो पाया था। बदइंतजामी का आलम यह था कि मैदान सुखाने के लिए पंखों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस बदइंतजामी पर अफगान कोच जोनाथन ट्रॉट का रोष भी सामने आया था। हालांकि अगले चार का खेल मौसम की भेंट चढ़ गया। मुकाबला पूरा होना तो दूर की बात है, टॉस तक भी नहीं हो पाया। स्टेडियम की बदइंतजामी को देखते हुए स्टेडियम पर ताला लगाया जा सकता है।

टेस्ट क्रिकेट के इत‍िहास में बिना कोई गेंद फेंके रद्द मैच 

1: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर, 25 अगस्त 1890 

2: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर, 8 जुलाई 1938

3: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, 31 दिसंबर 1970

4: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कैरिसब्रुक, डुनेडिन, 3 फरवरी 1989

5: वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड, जॉर्जटाउन गुयाना, 10 मार्च 1990

6: पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, फैसलाबाद, 17 दिसंबर 1998

7: न्यूजीलैंड बनाम भारत, कैरिसब्रुक, डुनेडिन, 18 दिसंबर 1998

8: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड, ग्रेटर नोएडा, 9 सितंबर 2024

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵