back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Diamond League Final: डायमंड लीग फाइनल में दिखेगा भारत का जलवा, नीरज चोपड़ा के अलावा पहली बार दिखेगा ये भारतीय

Diamond League Final Brussels: नीरज चोपड़ा के बाद डायमंड लीग फाइनल में अविनाश साबले ने भी जगह बना ली है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत की ओर से डायमंड लीग फाइनल में पहुंचने वाले अविनाश साबले दूसरे भारतीय बन गए हैं। अविनाश ने 3000 मीटर स्टीपलचेज वर्ग में जगह बनाई। इससे पहले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इस स्पर्धा में पहले से ही जगह बना चुके हैं। फाइनल का आयोजन 13 और 14 सितंबर को होना है जिसमें धावक अविनाश साबले और नीरज चोपड़ा भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।

13 और 14 सितंबर को एक्शन में नजर आएंगे दोनों खिलाड़ी

अविनाश साबले के इस आयोजन में दो इवेंट में भाग लेने का बाद भी वह डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हुए थे। उन्होंने इस सफर का समापन तीन अंक के साथ 14वें स्थान पर किया। हालांकि उनसे ऊपरी रैंक वाले खिलाडियों ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया जिसके चलते अविनाश फाइनल में जगह बनाने में सफल हुए। अविनाश 13 सितंबर को मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में एक्शन में नजर आएंगे। जबकि 14 सितंबर को नीरज चोपड़ा अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे।

पेरिस ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने में रहे थे सफल

अविनाश अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पेरिस ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। अविनाश मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज में पेरिस ओलंपिक फाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बन गए थे। हालांकि वह अपने प्रदर्शन को जारी नहीं रख सके और पेरिस ओलंपिक में उनका सफर 8:14:18 मीटर के टाइम के साथ 11वें स्थान पर रहे।

14 सितंबर को नीरज चोपड़ा खेलेंगे फाइनल

नीरज 15 अंक के साथ क्वालिफाई हुए 5 दिन पहले डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने ओवरऑल टेबल में चौथे स्थान पर रहते हुए डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। उन्होंने दोहा और लुसाने में आयोजित एकदिवसीय मुकाबलों में प्रत्येक में दूसरे स्थान पर रहने से 14 अंक अर्जित किए। इसके बाद नीरज 14 सितंबर को फाइनल खेलते नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

टोक्यो वर्ल्ड एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में फाइनल में जगह बनाई, अरशद नदीम से होगा मुकाबला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया है। जहां बुधवार...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...