back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chile vs Argentina : अर्जेन्टीना ने चिली को 1-0 से हराया, लॉटेरो मार्टिनेज ने 88वें मिनट में दागा गोल

Chile vs Argentina Highlights : कोपा अमेरिका के क्वार्टर फाइनल में अर्जेन्टीना पहुंच गया है। इसने चिली को 1-0 से हराकर अगले स्टेज में एंट्री मारी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। कोपा अमेरिका 2024 सीजन (copa america 2024 season) के क्वार्टर फाइनल में अर्जेन्टीना पहुंच गया है। अर्जेन्टीना ने चिली टीम को 1-0 से हराया। मैच के 88वें मिनट में मार्टिनेज ने चिली के डिफेंडर के डिफ्लेक्शन को गोल दागा। यह इकलौते खिलाड़ी हैं, जो मैच में गोल दागने में सफर रहे। इस गोल के साथ लियोनेल मेस्सी एंड कंपनी ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब अर्जेन्टीना शनिवार को फ्लोरिडा स्थित मियामी गार्डन्स में पेरू के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगा।

2016 का हिसाब किया बराबर

अर्जेन्टीना ने कल की जीत के साथ ही चिली से 2016 का हिसाब बराबर कर लिया। 2016 में चिली ने इसी मैदान पर अर्जेन्टीना को हरा ट्रॉफी जीती थी। अर्जेन्टीना के कोच ने पहले ही घोषणा की थी कि 2016 का इस बार के मैच पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। मेसी के नेतृत्व में टीम पहले ही जीत को लेकर आश्वस्त थी। अर्जेन्टीना छह प्वाइंट्स के साथ ग्रुप-ए में पहले पायदान पर है। कनाडा तीन प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। चिली और पेरू के एक-एक प्वाइंट है।

मैच के खास मोमेंट्स

लियोनल मेस्सी की कॉर्नर किक पर लगाए गए शॉट को चिली के गोलकीपर क्लॉडियो ब्रावो ने रोका था, लेकिन रिबाउंड होकर गेंद आ गई। उस गेंद को मार्टिनेज ने गोल में पहुंचाकर टूर्नामेंट का अपना दूसरा गोल दागा। खिलाड़ी खड़े होकर तीन मिनट इंतजार करते रहे। इसके बाद वीडियो समीक्षा में गोल की पुष्टि हो गई। मार्टिनेज का राष्ट्रीय टीम के लिए यह 26वां गोल है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Copa America: अर्जेंटीना ने फिर जीता कोपा अमेरिका का खिताब; कोलंबिया 1-0 से हारा, चोटिल मेसी फूट-फूटकर रोये

नई दिल्ली, रफ्तार। कोफा अमेरिका 2024 (Copa America 2024 Final) का खिताब दूसरी बार अर्जेंटीना ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने अतिरिक्त...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵