back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BCCI ने घरेलू क्रिकेट के फॉर्मेट में किए कई अहम बदलाव, दलीप ट्रॉफी 2025 से लागू होंगे नए नियम

भारतीय घरेलू क्रिकेट में किए गए बदलावों में सबसे बड़ा परिवर्तन ये होगा कि अब सभी टूर्नामेंटों में टीमें 4 एलीट और 1 प्लेट ग्रुप में खेलेंगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट के फॉर्मेट में अहम बदलाव किया है। इन बदलावों पर फैसला बीते दिन 22 अगस्त को हुई एक बैठक में लिया गया है। अब डोमेस्टिक वनडे टूर्नामेंटों में प्लेट ग्रुप सिस्टम का प्रावधान किया गया है। नए घरेलू क्रिकेट सत्र में ये बदलाव नजर आएंगे। 

इन बदलावों की शुरुआत दलीप ट्रॉफी 2025 से होने जा रही है, जिसकी शुरुआत 28 अगस्त से होगी। बताया जा रहा कि ये अहम बदलाव नई और अच्‍छी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए किए गए हैं। आइये आपको भी बताते है कि बोर्ड ने क्‍या-क्‍या बदलाव किए हैं?

बोर्ड ने ये किया बड़ा बदलाव

भारतीय घरेलू क्रिकेट में किए गए बदलावों में सबसे बड़ा परिवर्तन ये होगा कि अब सभी टूर्नामेंटों में टीमें 4 एलीट और 1 प्लेट ग्रुप में खेलेंगी। नीचे की 6 टीमों के लिए प्लेट ग्रुप होगा। जबकि इससे पहले हर सीजन में प्लेट ग्रुप से 2 टीम ऊपर जाती थी और 2 टीम नीचे से आती थीं। अब 1 टीम प्रमोट या रिलिगेट होती नजर आएगी।

महिला क्रिकेट में भी नई पहल

इधर, बोर्ड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में भी बड़ा बदलाव किया है। BCCI ने सिर्फ पुरुष टूर्नामेंट ही नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट में भी बड़ा बदलाव किया है। सीनियर महिला T20 ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब नॉकआउट स्टेज की जगह सुपर लीग स्टेज होगी। वहीं, रणजी ट्रॉफी 2025-26 को भी एलीट और प्लेट ग्रुप सिस्टम में खेला जाएगा। रणजी का नया सीजन अक्टूबर से शुरू होगा।

सीजन का शेड्यूल

भारत में घरेलू क्रिकेट का नए सीजन 2025-26 का आगाज 28 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ शुरु होने जा रहा है। नया घरेलू सीजन 3 अप्रैल 2026 को सीनियर महिला अंतर-क्षेत्रीय बहुदिवसीय ट्रॉफी तक चलेगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵