back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pakistan vs England: T20 World Cup से पहले पाक टीम ने गंवाई टी-20 सीरीज, इंग्लैंड ने चौथे मैच में भी दी शिकस्त

Pakistan vs England T20 Series: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बाबर आजम के अगुआई में पाकिस्तान टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2-0 से सीरीज गंवा दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। दो जून से शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम 2-0 से टी-20 सीरीज हार गई है। इंग्लैंड ने गुरुवार को खेले गए चौथे मुकाबले में 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ इंग्लैंड 2-0 से सीरीज जीत ली। इस सीरीज में 2 मुकाबले ही खेले जा सके। 2 मैच बारिश की वजह से नहीं खेले गए थे। गुरुवार की शाम लंदन के द ओवल मैदान पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 15.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

आदिल प्लेयर ऑफ द मैच, बटलर प्लेयर ऑफ द सीरीज

इंग्लैंड टीम से आदिल रशीद ने 2 विकेट लिए। उन्होंने 2 कैच भी लपके। इस कारण आदिल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जोस बटलर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। मार्क वुड और लियम लिविंगस्टन को 2-2 सफलता हासिल हुई। क्रिस जॉर्डन, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर को 1-1 विकेट झटका। फिल सॉल्ट मे 45 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान टीम से हारिस रऊफ ने 3 विकेट झटके।

बाबर सिर्फ 23 रन बनाकर आउट

पाकिस्तान टीम की ओर से मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने टीम के लिए पारी की शुरुआत की। दोनों ने पावर प्ले में 59 रन बनाए। टीम को पहला विकेट पावर प्ले की आखिरी बॉल पर मिला। बाबर 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोफ्रा आर्चर ने उनका विकेट झटका। टीम के लिए उस्मान खान ने कुछ रन जोड़े और 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। मोईन अली ने 9वें ओवर में फखर जमान का विकेट झटका। जमान 9 रन बनाकर आउट हुए। शादाब खान पहली ही गेंद पर विकेट खो दिए। रशीद ने उन्हें बोल्ड किया। विकेटकीपर आजम खान और शाहीन शाह अफरीदी खाता नहीं खोल सके। आखिर में इफ्तिखार अहमद ने 21 रन और नसीम शाह ने 16 रन जोड़े। हारिस रऊफ 8 रन ही बना सके। मोहम्मद आमिर 0 रन बनाकर नाबाद रहे। पूरी टीम 157 रनों पर सिमट गई।

इंग्लैड के सभी गेंदबाजों ने झटका विकेट

इंग्लैंड के लिए सभी गेंदबाजों ने विकेट लिया। मार्क वुड, आदिल रशीद, लियम लिविंगस्टन को 2-2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, मोईन अली को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैड टीम से फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने पारी शुरू की। फिल सॉल्ट ने केवल 24 गेंदों पर धुआंधार 45 रन बना डाले। इस दौरान 2 छक्के भी लगाए। जोस बटलर ने 21 गेंदों पर 39 रन बनाए। इस जोड़ी ने पावर प्ले में ही 78 स्कोर पहुंचा दिया था।

7वें ओवर में पाक को मिला पहला विकेट

पाकिस्तान टीम को पहला विकेट 7वें ओवर में मिला। फिल सॉल्ट ने अपना विकेट गंवाया। फिर 10वें ओवर में बटलर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड ओपनिंग जोड़ी की बदौलत लक्ष्य को आसानी से चेज कर लिया। विल जैक्स 20 रन बनाकर पवेलियन गए। जॉनी बेयरस्टो 16 गेंदों पर 28 रन और हैरी ब्रूक 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

हारिस रऊफ ने झटके 3 विकेट

पाकिस्तान टीम से हारिस रऊफ के अलावा कोई गेंदबाज नहीं चला। हारिस ने तीन विकेट झटके। शाहीनशाह अपरीदी और शादाब खान 6 रनों की इकोनॉमी के साथ किफायती गेंदबाज साबित हुए। सबसे अधिक मोहम्मद आमिर ने 13.5 की इकोनॉमी से रन लुटाए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मोदी ने पूछा-रोहित पिच की घास क्यों खाई? विराट बोले-अहंकार छोड़ा तो Final में अच्छा खेला, पढ़ें पूरी बातचीत

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के खिलाड़ियों से एक साल में पीएम मोदी दो बार मिल चुके हैं। सात महीने पहले मोदी ने भारतीय...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵