back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंचे भुवनेश्वर कुमार ने किया हैरतअंगेज खुलासा, कहा- क्रिकेट नही बल्कि…

IPL के 18वें सीजन में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट द रणवीर शो (TRS) में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट द रणवीर शो (TRS) में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। इस खुलासे में उन्‍होंने बताया कि 2008 में पहले आईपीएल सीजन के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का समर्थन किया था, जिसका कारण क्रिकेट नहीं, बल्कि कोलकाता के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रति उनका प्यार था।

सनराइजर्स हैदराबाद, पुणे वारियर्स का हिस्सा रहे थे

 

गौरतलब है कि 5 साल के भुवनेश्वर ने आईपीएल करियर की शुरुआत आरसीबी के साथ ही की थी। हालांकि वह उस समय वे आईपीएल में नहीं बल्कि चैंपियंस टी20 लीग में आरसीबी के लिए खेले थे। 2011 में आईपीएल डेब्यू करने वाले भुवनेश्वर को आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए पहला मैच खेलने का मौका मिला था। इससे पहले वे सनराइजर्स हैदराबाद, पुणे वारियर्स का हिस्सा रहे थे। 

भुवनेश्वर ने अपने शुरुआती दिनों को किया याद

भुवनेश्वर ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि 2008 में मैंने कोलकाता को सपोर्ट किया था, सिर्फ इसलिए क्योंकि मुझे शाहरुख खान बहुत पसंद थे। जिस तरह से वे खुद को प्रेजेंट करते हैं, तो लगता नहीं है कि वे शाहरुख़ खान हैं। वो सभी से नार्मल तरीके से मिलते हैं, हंसी मजाक करते हैं, पूछते हैं कि लाइफ में क्या चल रहा है। वे बेहद विनम्र और दोस्त की तरह व्‍यवहार करते हैं। मुझे उनकी फिल्मों में राम जाने, कुछ कुछ होता है, कोयला, और डुप्लीकेट पसंद हैं। भुवनेश्‍वर की यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही है। वे उनके शाहरुख फैनबॉय मोमेंट की सराहना कर रहे हैं। यह खुलासा भुवनेश्वर की जिंदगी का एक व्यक्तिगत पहलू सामने लाता है, जो दिखाता है कि पेशेवर खिलाड़ी भी फैनडम से प्रभावित हो सकते हैं। अब उनका पूरा ध्यान आरसीबी को पहला आईपीएल खिताब जिताने पर है।

भुवनेश्वर कुमार का IPL करियर

भुवनेश्वर आईपीएल 2025 सीजन में आरसीबी की गेंदबाजी की रीढ़ बने हुए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 7.84 की इकॉनमी रेट के साथ 6 विकेट हासिल किए हैं, हालांकि एक चोट के कारण वह कोलकाता के खिलाफ आईपीएल 2025 का ओपनिंग मैच नहीं खेल सके थे। आरसीबी के लिए खेल रहे भुवनेश्वर कुमार लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले, इसके आलावा वह पुणे वारियर्स का भी हिस्सा रहे। उन्होंने आईपीएल में कुल 146 मैचों में 154 विकेट लिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NZ T20 WC Final: फाइनल से पहले जानें आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम किसपर पड़ेगी भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...