back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind VS Eng: चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का बड़ा बयान, रांची पिच को लेकर कह दी ये बात

Ind VS Eng 4th Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जाना है। मुकाबले से ठीक पहले इंग्लैंड के कप्तान ने बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जाना है। इस मुकाबले ठीक पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ा बयान दिया है। स्टोक्स से सवाल किया गया कि रांची की पिच कैसी है? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है, इसलिए मुझे कोई अंदाजा नहीं है। मुझे नहीं पता कि क्या हो सकता है।

पिच दोनों छोर से काफी अलग : बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स के रिएक्शन से लगा कि रांची की पिच उनके समझ से परे है। वह इसे लेकर कुछ भी नहीं कहना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि पिच दोनों छोर से काफी अलग दिख रही है। आप विपरीत छोर से दूसरी ओर देखते हैं तो यह उससे बिल्कुल अलग दिखता है।

सीरीज में इंग्लैंड टीम पीछे

इंग्लैंड टीम सीरीज में पीछे चल रही है। बेन स्टोक्स के नेतृत्व में टीम हर हाल में चौथा मैच जीतना चाहेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक चौथे मैच के लिए इंग्लैंड के गेंदबाज ओली रॉबिन्सन तैयार हैं। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में सिर्फ एक तेज गेंदबाज को खेलाया था, तब मार्क वुड को जगह मिली थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट से वुड बाहर हुए और जेम्स एंडरसन को चांस मिला।

मार्क वुड को आराम दे सकता है इंग्लैंड

तीसरे टेस्ट मैच में एंडरसन और वुड दोनों को मौका मिला, लेकिन दोनों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं किया। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे मैच में 5 विकेट अपने नाम किए। इस वजह से चौथे टेस्ट मैच से मार्क वुड को आराम दिया जा सकता है। ओली रोबिन्सन को चांस मिलने के पूरे आसार हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵