back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy 2025: इन 5 टीमों से अब तक नहीं हारा भारत, कैसा है पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड?

ICC Champions Trophy 2025 में भारत आज बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। भारत दो बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। दूसरा मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। सिक्योरिटी कंसर्न्स के चलते Champions Trophy में भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। यह चैंपियंस ट्रॉफी का 9वां सीजन है। भारत ने अब तक इस खिताब को दो बार जीता है। पहली बार सौरव गांगुली और दूसरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 बार खिताब जीता

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस बार फिर से इतिहास रच सकती है। Team India को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। चैम्पियंस ट्रॉफी में अब तक सिर्फ भारत और ऑस्ट्रेलिया ने ही इसे 2-2 बार खिताब जीतने में कामयाब रही है। 2002 में श्रीलंका ने टूर्नामेंट की मेजबानी की थी जहां बारिश की वजह से फाइनल नहीं हो सका। इस दौरान भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया था। 2013 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को फाइनल में हराकर भारत ने एक शानदार जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया था। 

अब तक इन पांच टीमों से नहीं हारा भारत 

भारत का रिकॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक बेहतर रहा है। भारतीय टीम ने अभी तक कुल 29 मुकाबले खेले हैं जिसमें 18 पर जीत दर्ज की। जबकि 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा, और 3 बेनतीजा रहे हैं। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं। इंग्लैंड ने 25 मैच खेलकर 14 में जीत हासिल किया। टूर्नामेंट के इतिहास में 5 ऐसी टीमें रही हैं जिनको कभी भारत के खिलाफ जीत नहीं मिली। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और केन्या से भारत कभी नहीं हारा।

भारत-पाकिस्तान के बीच ऐसा है रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड के बात करे तो यहां चौंकाने वाला मामला है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अब तक कुछ पांच मुकाबलों में आमने-सामने हुई है, जहां भारत ने 2 ही मैच जीता है। पाकिस्तान के खाते में 3 जीत है। इसमें पिछली बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी शामिल है। भारत को हराकर ही पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बना था। इन आंकड़ों से पता चलता है कि इन दोनों के बीच जब भी मुकाबलें खेले गए है वो दिलचस्प रहे है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...