back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy 2025: आर अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल का मुकाबला

आज से ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो रहा है, इसे लेकर रविचंद्रन अश्विन ने भविष्यवाणी की है।

नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क । आज Champions Trophy के 9वें सीजन का आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आगाज से पहले पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भविष्यवाणी कर दी है कि कौन सी चार टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं।

इस टूर्नामेंट के लिए दुनियाभर की 8 टॉप टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। पहले ग्रुप में टीम इंडिया के अलावा न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम है। भारतीय दिग्गज पूर्व स्पिनर ने पहले ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड की टीम को सेमीफाइनल के लिए चुना है, जबकि दूसरे ग्रुप से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का चुनाव किया है।

भारत और न्यूजीलैंड को सर्वाधिक 85-85 अंक

रविचंद्रन अश्विन ने सभी टीमों की मौजूदा क्षमता और खेल में उनका प्रदर्शन को देखते हुए टीमों को चयन किया है। जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीम को 100 में सर्वाधिक 85-85 अंक दिए है। वहीं इंग्लैंड को उन्होंने 81, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 78 अंक दिए हैं। और खास बात ये है कि, भारतीय दिग्गज ने 70 अंकों के साथ अफगानिस्तान की टीम को पांचवें पायदान पर बताया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम क्रमशः 68, 55 और 40 अंकों के साथ छठवें, सातवें और आठवें पायदान पर काबिज है। 

टूर्नामेंट में शामिल नहीं जसप्रीत बुमराह 

एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए अश्विन ने कहा कि, अगर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट में खेल रहे होते तो वह टीम इंडिया को 100 में से 90 अंक दे देते। मगर वह इंजरी के चलते इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। 38 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘अगर बुमराह इस प्रतियोगिता में शामिल होते तो भारत को 90 अंक दे देता। क्योंकि उनके रहते हुए टीम इंडिया मैदान पर बिल्कुल अलग अंदाज में उतरती’

Advertisementspot_img

Also Read:

तीन मैच, तीन ‘डक’! T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक आंकड़ा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां टीम इंडिया जीत की लय में दिख रही है, वहीं दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज Abhishek...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵