back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs PAK: पाकिस्तान को पटखनी देकर टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता मैच, कोहली ने जड़ा शतक

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली है। पाकिस्तान की टीम में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने टारगेट चेज करके मैच जीत लिया।

विराट और अय्यर ने खोली मैच जिताऊ पारी

टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन 15 गेंदों में 20 रन से आगे अपनी पारी को बढ़ाने में कामयाब नहीं हो सके। शुभमन गिल ने टीम को एक संतुलित शुरूआत दिलाई और 46 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर विराट कोहली आए और उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए 100 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने भी कोहली का अच्छा साथ निभाया और उन्होंने भी 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। टीम के लिए विनिंग रन कोहली के बल्ले से आए, उन्होंने चौका मारकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया।

कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे

टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी की जिसमें वह शुरूआत से ही दबदबा बनाने में कामयाब रही। अच्छी फॉर्म में दिख रहे बाबर आजम को हार्दिक पांड्या ने चलता किया। इसके बाद अक्षर पटेल की डायरेक्ट हिट ने इमाम उल हक को रन आउट कर दिया। हालांकि साउद शकील ने 62 रनों की सुलझी हुई पारी खेली लेकिन वह भी हार्दिक का शिकार हो गए। कप्तान रिजवान को अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। हालांकि सबसे ज्यादा सफल गेंदबाज कुलदीप यादव रहे जिन्होंने 3 विकेट लिए। कुलदीप ने सलमान आगा, शाहीन आफरीदी और नसीम शाह को वापस भेजा था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप के प्रमोशन पर उठे सवाल, ‘फुकरे’ इंसान को चुनेंगे तो विज्ञापन भी ‘फुकरा’ ही बनेगा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत बनाम पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बनाए गए हालिया प्रोमो ने उत्साह से ज्‍यादा उलझन...
spot_img

Latest Stories

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵