back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy 2025: 23 फरवरी को आमने सामने भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी

साल 2025 में पाकिस्तान में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान हो गया है। 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान आमने सामने होंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 के फरवरी में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। प्रतियोगिता की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। पहले दिन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में मैच खेला जाएगा। 23 फरवरी को मोस्ट अवेटेड भारत-पाकिस्तान मैच खेला जाएगा।

कराची में 19 फरवरी से शुरु होगी स्पर्धा


ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। वहीं पहला ही मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। यह मैच कराची में 19 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा। यह मैच 20 फरवरी को खेला जाना है। वहीं इस बीच अफगानिस्तान का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से है। यह भी मुकाबला भी कराची में खेला जाना शेड्यूल है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 22 फरवरी को मैच खेला जाएगा।

भारत का कब-किससे कहां होगा मुकाबला?


सीरीज में टीम इंडिया का पहला मुकाबला बांग्लादेश से है। इसके बाद टीम पाकिस्‍तान (IND vs PAK) से भिड़ेंगी। यह मैच 23 फरवरी को खेला जाना है। वहीं इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को दोनों टीमें आमने-सामने होंगे टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगी।

वहीं भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में खेला जाना प्रस्‍ताविक है। लेकिन अगर टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में जगह बनाती है तो यह दुबई में खेला जाएगा। इसी प्रकार से ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरी सेमीफाइनल मैच लाहौर में खेला जाएगा। टीम इंडिया या पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद वेन्यू बदला जा सकता है।

ICC Champions Trophy 2025 Schedule



19 फरवरी – पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची

20 फरवरी – बांग्लादेश vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका, नेशनल स्टेडियम, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान vs भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान vs इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान vs बांग्लादेश, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

1 मार्च – दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड vs भारत, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई


फाइनल और सेमीफाइनल मैच शेड्यूल 


4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

5 मार्च – सेमीफ़ाइनल 2, गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर

9 मार्च – फाइनल – गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...