back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने पहला मैच किया फतह, बांग्लादेश को 6 विकेट से मात दी

आज दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच चैपियंस ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा था जिसमें भारत ने जीत दर्द कर ली है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है। पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने 10 विकेट गंवाकर 228 रन बनाए। टीम इंडिया को जीतने के लिए 50 ओवर में 229 रन बनाने थे। टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

ऐसी रही टीम इंडिया की पारी

रोहित शर्मा और शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरे थे। शुरूआत में दोनों प्लेयर फॉर्म में नजर आ रहे थे। लेकिन 9.5 ओवर में जब टीम का स्कोर 69 रन था तो टीम इंडिया को पहला झटका लगा और रोहित शर्मा 41 रन के निजी स्कोर पर तस्कीन अहमद की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा संभाला शुभमन गिल ने जिन्होंने 101 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच को निर्णायक मोड़ दे दिया। केएल राहुल ने भी 41 रनों की सहायक पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

शुरूआती झटकों के बाद संभली बांग्लादेश की पारी

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया। बांग्लादेश को बैक टू बैक 3 झटके लगे। सौम्या सरकार 0 रन पर मोहम्मद शमी का शिकार हो गए। इसके बाद नजमुल हुसैन शांतो भी 0 पर हर्षित राणा का शिकार बन बैठे। बांग्लादेश तो टीम के अनुभवी बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज से उम्मीदें थी लेकिन वह भी 5 रन से आगे अपनी पारी को बढ़ाने में नाकाम रहे। तौहीद हृदय ने सेंचुरी लगाकर पारी को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। और टीम इंडिया को 229 रनों का टारगेट दिया।

टीम इंडिया की ओर से चमके मोहम्मद शमी

टीम इंडिया की और से मोहम्मद शमी ने शानदारी गेंदबाजी की। उन्होंने बांग्लादेश के 5 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजा। शमी ने 10 ओवर में 53 रन दिए और 5 विकेट लेकर बांग्लादेशी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। हर्षित राणा ने भी 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर डाले और 43 रन देकर 2 विकेट लिए।

टीम इंडिया के आगामी लीग स्टेज मुकाबले

23 फरवरी, पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

2 मार्च, न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs BAN U19 World Cup: आज भारत-बांग्लादेश की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

नई‍ दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और बांग्लादेश की...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵