back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy: जसप्रीत बुमराह होंगे टीम से बाहर? टीम इंडिया के लिए सामने आई बुरी खबर

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने को है जिससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने वाला है जिससे पहले टीम इंडिया को झटका लग सकता है। दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से बाहर हो सकते हैं। बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं जिसकी स्थिति के आधार पर ही उनके टीम में रहने या न रहने का फैसला किया जाएगा। अब नेशनल क्रिकेट एकेडमी पर ही आखिरी फैसला लेने का दायित्व है। बता दें कि भारतीय टीम को अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलना है।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हो गए थे चोटिल

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जसप्रीत बुमराह की पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था जिसके बाद उन्हें बीच मैच में ही अस्पताल जाना पड़ा था। उसके बाद से ही बुमराह रिकवरी मोड में हैं। खबर के मुताबिक जसप्रीत बुमराह बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में स्कैन कराने के लिए पहुंच हैं जिसके बाद ही उनकी मौजूदा स्थिति साफ हो पाएगी। स्कैन के बाद NCA जल्द ही उनकी रिपोर्ट्स जारी करेगा।

इंग्लैंड के खिलाफ भी खेलना मुश्किल

6 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली 3 वनडे मैच की सीरीज में भी जसप्रीत बुमराह बाहर रहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टीम की घोषणा करते हुए अजीत अगरकर ने बताया था कि बुमराह की चोट और चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करने को ध्यान में रखते हुए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 वनडे मैचों में बाहर रखा गया है और उन्हें 5 हफ्ते के लिए ऑफ लोड करने के लिए कहा गया था। अगरकर ने कहा कि NCA की रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि जसप्रीत बुमरहा को टीम में शामिल किया जाना चाहिए या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे बड़े लक्ष्य को साधने के लिए उन्हें रिकवरी के लिए और समय दिया जाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

टीम इंडिया को शुरुआती झटका! बुमराह पहले मैच से बाहर, ओपनिंग जोड़ी पर लगी मुहर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच मिलने वाला है, क्योंकि आज कुल तीन मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵