back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स अच्छा प्रदर्शर करेगी : रिकी पोंटिंग

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। पांच बार की चैंपियन के खिलाफ जीत से दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अंक तालिका में चौथे स्थान से हटाने और प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में मदद मिलेगी। अब दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ अहम जीत हासिल करने के लिए अपनी टीम पर पूरा भरोसा जताया है। संयोग से, दिल्ली ने अपने आईपीएल 2022 टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई को हराया था। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम पंजाब किंग्स पर 17 रन से जीत के साथ मुंबई के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। पोंटिंग ने कहा, मुझे खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है कि शनिवार को वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हमने सीजन में पहली बार एक के बाद एक जीत दर्ज की। मैं हमेशा टूर्नामेंट के अंत में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने और सही समय पर शिखर पर पहुंचने के बारे में बात करता हूं। मुझे लगता है कि फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ी ऐसा करने वाले हैं। दिल्ली के लिए तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ग्यारह पारियों में 53.38 के औसत और 151.95 के स्ट्राइक रेट से 427 के साथ बल्लेबाजी लिस्ट में शीर्ष पर हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनके साथी ऑस्ट्रेलियाई मिशेल मार्श ने दिल्ली के अंतिम दो मैच में 63 और 89 के स्कोर बनाए हैं। पोंटिंग को उम्मीद है कि दोनों के साथ-साथ टीम के अन्य अनुभवी खिलाड़ी भी मुंबई के खिलाफ इस मौके का फायदा उठाएंगे। पोंटिंग ने आगे टिप्पणी की है कि प्लेऑफ की रेस तेज होने के साथ पिछले दो हफ्तों में दिल्ली खेमे में माहौल में बदलाव आया है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि पिछले कुछ हफ्तों में टीम के भीतर का माहौल थोड़ा अलग हुआ है और खिलाड़ियों को इसका पूरा श्रेय जाता है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵