back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup 2023: कोहली के प्रदर्शन से गंभीर नाराज, बोले-विराट फिनिशर नहीं, वो तो…

IND vs NZ: इस विश्व कप में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर से विराट ने मैच जीताऊ पारी खेली। हालांकि कोहली शतक पूरा नहीं कर पाए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस विश्व कप में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर से विराट ने मैच जीताऊ पारी खेली। हालांकि कोहली शतक पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने 95 रनों की पारी से करोड़ों फैंस का दिल जीता। इसके साथ ही वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। मैच में स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंटरी करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी एवं सांसद गौतम गंभीर ने फिर से कोहली को लेकर बड़ी बात कह दी है। गंभीर ने कहा-विराट कोहली को आप फिनिशर नहीं बोल सकते हैं। जो जीत का आखिरी रन बनाता है, वो फिनिशर होता है। फिनिशर 11वां खिलाड़ी भी हो सकता और सलामी बल्लेबाज भी, लेकिन कोहली मास्टर चेजर है। मैच जीताने के लिए अंत तक टिके रहते हैं।

इस विश्व कप विराट के नाम 3 अर्धशतक और एक शतक

मैच में कोहली का आखिरी तक टिकना बेहद जरूरी था और उन्होंने किया भी वैसा ही। हालांकि, कोहली टीम को जीत की दहलीज पर लाकर आउट हो गए थे। उनका शतक 5 रन से चूकने पर दर्शक काफी निराश दिखे। इस विश्व कप में विराट के नाम 3 अर्धशतक और एक शतक है। अगर, विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाते तो वे सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी कर लेते।

20 साल बाद न्यूजीलैंड को हराया

भारतीय टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में 22 अक्टूबर को पूरे 20 साल बाद न्यूजीलैंड को हराया है। गेंदबाजी में मो. शमी ने कमाल किया। शमी को शार्दुल ठाकुर की जगह मौका मिला था। शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट लिए। इस जीत के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵