back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: गायकवाड़ के आगे गिल फेल, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन ने बताया कहां हुई चूक

CSK Vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ गुजरात टाइटंस (GT) की शर्मनाक हार हुई। शुभमन गिल के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस को 63 रनों से शिकस्त मिली।

नई दिल्ली, रफ्तार। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ गुजरात टाइटंस (GT) की शर्मनाक हार हुई। शुभमन गिल के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस को 63 रनों से शिकस्त मिली। इस पर कप्तान शुभमन गिल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी रणनीति को लगातार बेहतर करती रही। हमारी कोशिश थी कि पावरप्ले में अधिक स्कोर बनाएं, लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे। उसकी कीमत भी चुकाई।

इस बड़ी हार से मायूस

गिल ने कहा कि हम इतनी बड़ी हार से मायूस हैं। इस क्रिकेट में 10-15 रन कम या अधिक हो सकते हैं। मगर, आखिर में देखना होता है कि विपक्षी टीम ने कितना स्कोर बनाया है? इस विकेट पर हम विपक्षी टीम को 190-200 रनों तक रोकना चाहते थे। हम सोच रहे थे कि यह स्कोर अचीव कर सकते हैं। बहरहाल, यह हमारे गेंदबाजों के लिए बड़ी सीख है। इस तरह के मैच टूर्नामेंट की शुरुआत में मिल जाए तो बेहतर है।

बल्लेबाजी में बेहतर नहीं कर पाए

शुभमन ने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिहाज से अच्छी विकेट थी। हमेशा भरोसा था कि हम 190-200 रनों तक चेज कर लेंगे। हम बल्लेबाजी में बेहतर नहीं कर पाए। कप्तान के तौर पर मुझे बहुत सारी नईं बातें सीखने को मिल रही हैं। गुजरात टाइटंस जैसी टीमों की कप्तानी करना वाकई बेहतरीन अनुभव है। हम लगातार 2 बार फाइनल में पहुंचे हैं, लिहाजा काफी जोश से भरे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ICC वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव: विराट कोहली टॉप से हटे, डेरिल मिचेल के सिर सजा नंबर वन का ताज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी (ICC) ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद नई वनडे बल्लेबाज रैंकिंग...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵