back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ZIM : गिल का बल्ला, अभिषेक शर्मा का शतक, बचपन से चल रहा दोनों खिलाड़ियों का यह टोटका

Abhishek Singh : जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारत की जीत के हीरो अभिषेक सिंह रहे। उन्होंने अपनी आतिशी पारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा ने सबका दिल जीत लिया है। उन्हें टीम इंडिया का दूसरा हिटमैन बताया जा रहा है। अभिषेक ने दूसरे मैच में 47 गेंदों पर 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से शानदार शतकीय पारी खेली। मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद इस खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से बैटिंग की है। भारतीय ओपनर नेगिल के बल्ले का खास शुक्रिया अदा किया। अभिषेक ने कहा कि वह अक्सर ऐसा करते हैं। आईपीएल के दौरान भी कई बार गिल के बल्ले से खेले हैं। 

अंडर-12 के दिनों से शुभमन से ले रहा बल्ला


अभिषेक ने कहा कि मुझे अंडर-12 के दिनों से जब भी मुझे लगता है कि यह दबाव वाला मैच है, या ऐसा मैच जहां मुझे परफॉर्म करना चाहिए तो मैं अक्सर शुभमन का बल्ला ले लेता हूं। यहां तक कि आईपीएल में भी मैं एक बल्ला मांगता हूं। उन्होंने मुझे यह बैट दिया, इसलिए मुझे लगता है कि यह काफी अच्छा गया।

बड़े शॉट्स के लिए पिता को दिया क्रेडिट

अभिषेक ने बड़े शॉट्स खेलने के लिए अपने पिता को क्रेडिट दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने कैसे कोच को अधिक दखल देने से रोका। उन्होंने कहा कि मेरे पिता का खास उल्लेख, जिन्होंने मेरे बचपन में कोच को बहुत अधिक दखल नहीं देने दिया। वह हमेशा बड़े शॉट खेलने के लिए कहते थे, लेकिन उन्होंने हमेशा एक चीज बताई कि आप लॉफ्टेड शॉट खेलने चाहते हैं तो यह बाउंड्री के पार जाना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵