back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs NZ: खूंखार फॉर्म लेकर टीम इंडिया में आ रहा है ये खिलाड़ी, क्लीन स्वीप होने का खतरा होगा कम

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में से 2 मैच गंवाकर सीरीज जीतने में नाकामयाब रही। क्लीन स्वीप होने के डर से टीम इंडिया में इस खिलाड़ी को शामिल किया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड (IND vs NZ 3rd Test) के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया दो मैच हार चुकी है। आखिरी मुकाबला 1 नवंबर से मुंबई में खेला जाना है जिसे लेकर टीम इंडिया में हलचल मच गई है। क्लीन स्वीप के खतरे को कम करने की उम्मीद से भारतीय टीम में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है जिनकी जगह पर हर्षित राणा को मौका दिया जा सकता है। अगर हर्षित राणा को मुंबई टेस्ट में खेलने का मौका मिलता है तो यह उनका डेब्यू मुकाबना होगा।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं हर्षित राणा

हर्षित राणा साल 2024 IPL के बाद से सबकी नजरों में आए थे। उन्होंने विराट कोहली जैसे बड़े बड़े बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से चकमा दिया था। हाल ही में उन्होंने असम के खिलाफ खेलते हुए भी ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाया था। हर्षित राणा ने न सिर्फ 5 विकेट झटके बल्कि शानदार बैटिंग कर अर्धशतक भी लगाया। उनके इसी प्रदर्शन की बदौलत उनका बार्डर-गावस्कर सीरीज के लिए चयन हुआ था। हालांकि अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाता है तो हर्षित राणा को तीसरे मुकाबले में भी देखा जा सकता है। 

कैसा रहा है हर्षित राणा का करियर

हर्षित राणा के घरेलू करियर की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 36 विकेट हासिल किए हैं। वो एक बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। इसके अलावा वो मैच में 10 विकेट भी झटक चुके हैं। न सिर्फ इतना बल्कि फर्स्ट क्लास (Harshit Rana First Class Career) क्रिकेट में हर्षित राणा ने 41 की औसत से 410 रन भी बनाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NZ T20 WC Final: फाइनल से पहले जानें आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम किसपर पड़ेगी भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵