back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स निकोलस पूरन समेत इन 5 खिलाडियों को करेगी रिटेन, पूरन की लगी इतने रुपये में बोली

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 को लेकर निकोलस पूरन समेत इन 5 खिलाडियों को रिटेन करने का फैसला लिया है। निकोलस पूरन की लगी सबसे अधिक बोली।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 के लिए इस साल के आखिरी महीनों में मेगा ऑक्शन किया जाएगा। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 31 अक्टूबर 2024 को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की सभी 10 टीमें रिटेन किए जाने वाले खिलाडियों का ऐलान कर देगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) के 5 रिटेंशन का खुलासा हो गया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स इन 5 खिलाडियों को करेगी रिटेन   

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, IPL 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान और आयुष बदोनी की अनकैप्ड जोड़ी को रिटेन किया जाना कन्फर्म हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, केएल राहुल को रिटेन किए जाने की कोई भी संभावना नहीं है, जब तक कि दोनों पक्षों का अंतिम समय में मन बदलने की स्थिति न हो। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के पास नीलामी में एक राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड होगा।

निकोलस पूरन को 18 करोड़ रुपये दिए जाएंगे

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन शीर्ष रिटेंशन खिलाड़ी होंगे। निकोलस पूरन को 18 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उसके बाद मयंक यादव, और रवि बिश्नोई का नंबर होगा। बता दें कि 2024 में, निकोलस पूरन रन-चार्ट पर केएल राहुल से पीछे थे। वहीं केएल राहुल के चोटिल होने के कारण मैच से बाहर बैठने के बाद पहले हाफ के दौरान निकोलस पूरन अंतरिम कप्तान-सह-विकेटकीपर भी थे। IPL 2023 में 29 वर्षीय निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।   

आयुष बदोनी और मोहसिन खान दोनों ही अनकैप्ड हैं

मयंक यादव को भी लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा रिटेन किया जा सकता है। वह वर्ष 2024 में अपने पहले 2 IPL मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर प्लेयर-ऑफ-द-मैच पुरस्कार जीत चुकें हैं। रवि बिश्नोई को भी लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा रिटेन किया जा सकता है। रवि बिश्नोई ने IPL 2024 में 14 मैचों में 8.77 की औसत से सिर्फ 10 विकेट लिए थे। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आयुष बदोनी और मोहसिन खान दोनों ही अनकैप्ड हैं। दोनों ही खिलाडियों को वर्ष 2022 में 20-20 लाख रुपये में खरीदा गया था। तब से दोनों ही खिलाड़ी, लखनऊ सुपर जायंट्स की सफलता के अहम हिस्सा रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स इन दोनों खिलाडियों आयुष बदोनी और मोहसिन खान को भी रिटेन कर सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले बड़ा ट्रेड धमाका: जडेजा-सैमसन का झटका, 5 और बड़े खिलाड़ी भी हुए ट्रांसफर, शमी भी चले लखनऊ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। रविंद्र जडेजा CSK छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार जडेजा...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵