back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Viral Video: एक ही गेंद पर हिट विकेट, नो बॉल और सिक्स, क्रिकेट के इतिहास में ऐसी घटना नहीं देखी होगी

Cricket Viral Video: इंटरनेशनल क्रिकेट में आए दिन दिलचस्प वाकया देखने को मिलते हैं। इन्हें देखकर क्रिकेट फैंस को यकीं नहीं होता। ताजा वाकया रविवार का है और बेहद चौंकाने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंटरनेशनल क्रिकेट में आए दिन दिलचस्प वाकया देखने को मिलते हैं। इन्हें देखकर क्रिकेट फैंस को यकीं नहीं होता। ताजा वाकया रविवार का है और बेहद चौंकाने वाला है। इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक ही गेंद पर हिट विकेट, नो बॉल और सिक्स दिखा। दरअसल, गेंदबाज ने नो बॉल फेंकी, बल्लेबाज ने छक्का जड़ा और उसी शॉट पर हिट विकेट भी हो गया। यह मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीम का है। दोनों टीमों के बीच वनडे मुकाबला खेला जा रहा है।

कब-कहां कैसे हुआ यह अनदेखी घटना?

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अलाना किंग बल्लेबाजी कर रही थीं। गेंदबाजी साउथ अफ्रीका की मसाबाता क्लास कर रहीं थीं। ऑस्ट्रेलिया की पारी का 48वां ओवर था, उसकी आखिरी गेंद पर यह अजीबोगरीब वाकया हुआ। क्लास ने एक कमर से ऊपर की हाइट वाली गेंद फेंकी, जिसे स्क्वॉर लेग अंपायर ने नो बॉल बताया। इसके बाद अलाना किंग ने इस गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ डाला। वहीं, फ्लो में उनका बल्ला स्टंप पर भी लगा। इस तरह उन्होंने नो बॉल पर छक्का जड़ा और हिट विकेट भी हो गईं।

क्या है नियम?

नियम के अनुसार इस गेंद को नो बॉल दिया गया। एक एक्स्ट्रा रन भी टीम को दिया गया। इसके अतिरिक्त बैटर अलाना किंग के खाते में 6 रन जुड़े। वहीं, फ्री हिट दिया गया। मतलब इस मामले में बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया। फिर बैटर अलाना किंग ने जले पर नमक छिड़क कर अगली फ्री हिट वाली बॉल पर भी छक्का जड़ दिया। कुल मिलाकर दो गेंदों पर 13 रन मिले। वह आउट होने के बाद भी क्रीज पर टिकी रहीं।

110 रनों से हारी साउथ अफ्रीका

अलाना किंग ने जीवनदान के बल पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 ओवरों में 277 रन पर पहुंचाया। दूसरी पारी में बारिश आई और वहां एक-एक रन अहम हो गया। साउथ अफ्रीका टीम ने 24.3 ओवरों में 127 रन बना सकी। इस हिसाब से टीम को 110 रनों से हार मिली। उन्हें 31 ओवर में 238 का लक्ष्य मिला था।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Controversial Cricketers: विवादों ने लगा दिया इन पॉपुलर खिलाड़ियों के करियर पर ब्रेक, कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ करते थे धुरंधर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि समय बड़ा बलवान होता है। ऐसा ही कुछ क्रिकेट की दुनिया में भी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵