back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rohit and Virat: कोहली से कितनी अलग रोहित शर्मा की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात

Rohit Sharma and Virat Kohli Captainship: हाल में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से टेस्ट सीरीज जीती है। सीरीज में विराट कोहली नहीं खेले थे।

नई दिल्ली, रफ्तार। हाल में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से टेस्ट सीरीज जीती है। सीरीज में विराट कोहली नहीं खेले थे। ऐसा पहली बार हुआ कि कोहली किसी टेस्ट सीरीज से बाहर रहे हों। धर्मशाला टेस्ट मैच जीतने के बाद रोहित ने बताया था कि कैसे इस सीरीज ने उनको अलग कप्तान बनाया है। उन्होंने इस सीरीज से सीखा है कि कैसे खिलाड़ियों का सही से उपयोग किया जाता है। अब पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि कैसे रोहित की कप्तानी विराट कोहली से अलग है।

रोहित को खिलाड़ियों का इस्तेमाल करना आता है : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बताया कि रोहित टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली से अलग हैं। टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में कोहली की सेवाएं नहीं मिली, लेकिन रोहित ने काफी अच्छे से खिलाड़ियों का सीरीज में उपयोग किया। भले टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में आईसीसी विश्व कप 2023 हार गई हो, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 5 सीरीज जीती है।

रोहित की बल्लेबाजी में बहुत कौशल

नासिर हुसैन ने बताया कि रोहित कभी-कभी बहुत शांत खिलाड़ी लगते हैं, लेकिन बल्लेबाजी में बहुत कौशल है। कभी-कभी आपको चीजें सही नहीं मिलती हैं पर रोहित ने खुद बताया कि इस सीरीज में उन्होंने काफी कुछ सीखा है। जिस तरह से उन्होंने अश्विन से नई गेंद से गेंदबाजी कराई वह काफी अच्छा था। रोहित की कप्तानी कोहली से कम नहीं है, जहां कोहली आक्रमक रवैया अपनाते थे, वहीं रोहित शांत रहकर पूरा काम कर जाते हैं।

इंग्लैंड सीरीज में रोहित ने जड़े 2 शतक

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत में रोहित बल्लेबाजी में थोड़ा संघर्ष करते दिखे थे। फिर उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। सीरीज में दो शतक लगाए। सीरीज में इंग्लैंड ने पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन टीम इंडिया ने शानदार वापसी कर सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵