back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PCB के तेवर ढीले करने की तैयारी में ICC, पाकिस्तान को दिखाया जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर का रास्ता?

ICC Champions Trophy 2025 को लेकर एक बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों से बाज नही आया तो मेजबानी से हाथ धो सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) की मेजबानी पाकिस्तान करे और विवाद न हो ऐसा तो शायद ही संभव है। प्रतियोगिता के आयोजन से पहले ही मेजबानी को लेकर विवाद सामने आ रह है। दरअसल, भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नही जाएगा जिसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से ICC को दे दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के इस फैसले से नाखुश नजर आ रहा है और ICC से भारत पर दवाब बनाने के लिए बार बार आग्रह कर रहा है। हालांकि अब आईसीसी पाकिस्तान पर एक्शन लेने के मूड में आ गई है। 

पाकिस्तान से छीनकर दक्षिण अफ्रीका सौंपी जा सकती है मेजबानी

BCCI की तरफ से ICC को लिखे गए आधिकारिक पत्र में बोर्ड ने बताया है कि भारत सरकार से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। लिहाजा भारत के मैच हाईब्रिड मॉडल के तहत दुबई में कराए जाएं। पाकिस्तान भारत की इस मांग से भयंकर गुस्से में है। पाकिस्तान चाहता है कि टीम इंडिया मुकाबलों के लिए पाकिस्तान आए। पाकिस्तान की इस जिद के सामने ICC झुकने के लिए तैयार नही हैं। पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों से बाज नही आता है तो आयोजन का मेजबान दक्षिण अफ्रीका को बनाया जा सकता है।

जिद पूरी न होने पर पाकिस्तान वापस ले सकता है नाम

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर अलग थलग पड़ा पाकिस्तान अब प्रतियोगिता से नाम वापस लेने पर विचार कर रहा है। अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी (International Cricket Council) की बातों से सहमत नहीं होता या पाकिस्तान से मेजबानी छीनकर किसी और देश को दी जाती है तो वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी से हाथ पीछे कर लेगा और साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा न करने का फैसला भी ले सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...