back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोड्डा में अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत

गोड्डा, 10 जून (हि.स.)। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आज अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। पोड़ैयाहाट प्रखंड के तेतरिया टीकर गांव में करंट लगने से 18 वर्षीय सिकंदर कापरी की मौत हो गई, जो खेत में भैंस चराने के लिए गया था। इसी प्रखंड के देवदान थाना क्षेत्र के झुलवा गांव में वज्रपात से 38 वर्षीय महिला रोशनी पहाड़ की मौत हो गई। गोंडा रेलवे स्टेशन के पास के गांव म्हारा का बाबू हेंब्रम अपने गांव से हॉट गया था। लौटते समय वह रेलवे ट्रैक पर शराब के नशे में गिर गया और दूसरी ओर से आने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जिले के दो आदिवासी प्रखंड सुंदर पहाड़ी एवं बोआरीजोर में भी दो लोगों की मौत होने की सूचना है। सुंदर पाली थाना क्षेत्र के जंगल में फंदा लगाकर एक आदिवासी युवक अंतू एल्बम ने आत्महत्या कर ली। इधर बोअरिजोर प्रखंड के दलदली गोपालपुर में एक घटना में एक 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया गया है कि उसे दो लोग खुशी-खुशी में आपस में एक दूसरी की गोद में उछाल रहे थे। उसी दौरान एक से चूक हो गई और बच्ची जमीन पर गिर पड़ी। इस हादसे में बच्ची की तत्काल ही मौत हो गई। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

समान्था रूथ प्रभु का ग्लैमरस कमबैक, शादी के बाद किया पहला पब्लिक अपियरेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। समान्था रूथ प्रभु और राज निडिमोरु ने शादी के बाद हैदराबाद में पहली बार सार्वजनिक रूप से एक इवेंट में भाग...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵