back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Emerging Women’s Asia Cup Final: टीम इंडिया पहुंची फाइनल में! पूरे टूर्नामेंट में भारत ने खेला केवल एक मैच

India A vs Sri Lanka A: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला एक बार फिर बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। आईसीसी वीमेंस इमर्जिंग एशिया कप इन दिनों हांग कांग में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अब तक केवल एक मैच ही खेल सकी है। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रद्द कर दिया गया है।

सेमीफाइनल मुकाबला हुआ रद्द

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला एक बार फिर बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने मेजबान हांगकांग पर एकमात्र जीत के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए अब 2023 इमर्जिंग महिला टी20 एशिया कप फाइनल में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया का सामना बुधवार को खिताबी मुकाबले के लिए बांग्लादेश ए और पाकिस्तान ए के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

टीम इंडिया पहुंची फाइनल में

इससे पहले यह मुकाबला सोमवार को खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण इसे रिजर्व डे पर यानी कि आज मंगलवार को रखा गया था। लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला आज भी नहीं हो सका। हांग कांग के खिलाफ पहले मैच में मिली षानदार जीत का फायदा टीम इंडिया को मिला है, ग्रुप A में टॉप पर रहने रे कारण टीम इंडिया अब सीधा फाइनल में पहुंच सकती है।

भारत ने खेला केवल एक मैच

महिला इंडिया-ए की टीम ने अपना पहला लीग मैच महिला हांग कांग के साथ खेला था, जिसमें टीम इंडिया को 9 विकेट से शानदार जीत मिली थी। इसके बाद दूसरा मुकाबला महिला नेपाल के खिलाफ और तीसरा महिला पाकिस्तान-ए के खिलाफ होने वाला था। बाकी के दोनों मैच बारिश के चलते रद्द कर दिए गए। वहीं अब सेमीफाइनल भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Controversial Cricketers: विवादों ने लगा दिया इन पॉपुलर खिलाड़ियों के करियर पर ब्रेक, कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ करते थे धुरंधर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि समय बड़ा बलवान होता है। ऐसा ही कुछ क्रिकेट की दुनिया में भी...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵