back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मतगणना की शुरू से समाप्ति तक होगी वीडियोग्राफी

झांसी, 28 अप्रैल (हि.स.)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गए निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। जिसके अंतर्गत मतगणना दो मई को प्रातः आठ बजे से प्रारम्भ करायी जायेगी। मतगणना के शुरु से समाप्ति तक की वीडियोग्राफी कराए जाने के भी निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जनपद के आठों विकास खण्डों के समस्त निर्धारित मतगणना केन्द्रों विकास खण्ड बड़ागांव तथा बबीना की मतगणना भोजला मंडी, विकास खण्ड मोंठ की मतगणना नवीन गल्ला मंडी स्थल मोंठ, विकास खंड चिरगांव की मतगणना सरदार पटेल इंटर कॉलेज चिरगांव, विकास खंड मऊरानीपुर की मतगणना श्री अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर, विकास खंड बंगरा की मतगणना मां शारदा महाविद्यालय घुराट, विकास खंड गुरसरांय तथा बामौर की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति गुरसरांय में सम्पन्न करायी जायेगी। सीडीओ ने वीडियोग्राफी के लिए उपायुक्त (श्रम रोजगार) व प्रभारी अधिकारी डिजिटल फोटोग्राफी को निर्देशित किया है कि मतगणना के दौरान न्याय पंचायतवार न्यूनतम 2-2 वीडियो कैमरामेन द्वारा प्रत्येक मतगणना कक्ष में मतगणना शुरू होने से समाप्त होने तक अनवरत वीडियोग्राफी कराकर उसकी एक सीडी निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आठों विकास खण्डों के समस्त निर्धारित मतगणना केन्द्रों पर मतगणना व्यवस्था में लगे समस्त अधिकारी व कर्मचारियों तथा निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार, गणना अभिकर्ता व निर्वाचन अभिकर्ता का प्रवेश सक्षम अधिकारी से जारी पहचान पत्र के बिना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त समस्त प्रत्याशियों को सलाह दी है कि वह स्वयं अपनी तथा अपने निर्वाचन व मतगणना अभिकर्ताओं की गणना तिथि से पूर्व कोविड-19 की जांच करा लें। मतगणना केन्द्र पर केवल उन्हीं उम्मीदवार तथा उनके अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जायेगा, जिनके पास कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट होगी। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Election Results: सियासी महकमे में हलचल तेज! तेजस्वी-नीतीश को मात, मोदी के हनुमान ने बदला सारा खेल

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव की वोट गिनती आज जारी है। राज्य की कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला कड़ा देखा जा...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵