back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल, टी20 और वनडे सीरीज से हुए बाहर

इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को टी20 और वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे। उन्‍हें टी20 और वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। इन दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी को कोलकाता में होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स ने केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के लिए आराम दिया है। उनसे कहा गया है उन्हें अगली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में शामिल किया जाएगा। जिसका आयोजन पाकिस्तान में होना तय है जबकि भारत के मैच दुबई में होंगे। 

विकेटकीपर की भूमिका पर संशय 

गौरतलब है कि केएल राहुल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम में विकेटकीपर थे। इस बार भी उनसे ऐसे ही रोल की उम्मीद है। वहीं ऋषभ पंत के रहते क्या वो विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे ये भी एक बड़ा सवाल है। पंत को अगले वनडे की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो फिर राहुल बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा बन सकते है।

क्‍या Vijay Hazare tournament में खेलेंगे केएल राहुल

पिछले काफी समय से केएल राहुल भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं बने हैं। लेकिन वनडे मैच में विकेटकीपर के रूप में वे पहली च्‍वाइस हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडियन टीम के लिए ओपनर की जिम्मेदारी निभाई थी। राहुल ने फैसला किया है कि वे विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी खेलेंगे। 

राहुल ने भारत के लिए खेले हैं 72 टी20 मैच

केएल राहुल टीम इंडिया के लिए 72 टी20 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 2 शतक की मदद से 2265 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.12 रहा है, जबकि बेस्ट स्कोर 110 रन रहा। वे इसमें 22 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उन्‍होंने टीम के लिए आखिरी टी20 मैच 10 नवंबर 2022 को खेला था। वनडे में उनका बेस्ट स्कोर 112 रन रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵