back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत का पारंपरिक खेल कबड्डी अब अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर सबसे पसंदीदा खेल, जानें खेल के नियम

कबड्डी के इतिहास को लेकर भारत में इसकी प्राचीनता को वैदिक काल से जोड़ा जाता है और माना जाता है कि इस खेल की शुरुआत भारत में हुई। इस खेल को पहली बार वर्ष 1936 में बर्लिन ओलिंपिक में शामिल किया गया था।

भोपाल, एजेंसी। कबड्डी एक ऐसा भारतीय खेल है, जिसे हर गली-मोहल्ले में बच्चों द्वारा खेलते हुए देखा जा सकता है। कबड्डी नाम का प्रयोग प्राय: उत्तर भारत में किया जाता है। कबड्डी के इतिहास को लेकर भारत में इसकी प्राचीनता को वैदिक काल से जोड़ा जाता है और माना जाता है कि इस खेल की शुरुआत भारत में हुई। भारत में क्रिकेट बहुत लोकप्रिय है, लेकिन वर्तमान में कबड्डी एक ऐसा पारंपरिक खेल है जिसने अंतराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाई है।

 पहली बार वर्ष 1936 में बर्लिन ओलिंपिक में शामिल किया गया

इस खेल को पहली बार वर्ष 1936 में बर्लिन ओलिंपिक में शामिल किया गया था। कबड्डी वर्ल्ड कप की शुरूआत वर्ष 2004 में की गई थी। आईपीएल क्रिकेट की तर्ज पर वर्ष 2014 में कबड्डी लीग खेला गया। इस खेल के अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में दो टीमों के 7 खिलाड़ी आपस में भिड़ते हैं और जिसके भी ज्यादा अंक होते हैं, वो विजयी होता है। पुरुषों के मैच में फील्ड का आकर 10×13 m होता है, वहीं महिलाओं के लिए ये 8×12 m होता है। हर टीम के पास तीन रिज़र्व खिलाड़ी होते हैं, जिनका इस्तेमाल परिस्थिति के हिसाब से किया जाता है। खेल का हर एक हाफ 20 मिनट का होता है और हाफ टाइम के 5 मिनट के ब्रेक के बाद टीमें साइड बदल लेती हैं।

 कुछ इस तरह होते हैं नियम

हर टीम अपना रेडर दूसरी टीम के हाफ में भेजती है। रेडर को पॉइंट जीतने के लिए अपनी साँस को थाम कर रखते हुए विरोधी टीम के अधिक से अधिक खिलाडियों को छूना होता है और फिर बिना साँस लिए अपने हाफ में आना होता है। रेडर को रेड के दौरान ‘कबड्डी-कबड्डी’ बोलना होता है, जिससे कि रेफरी को लगे कि वो एक ही साँस में रेड कर रहा है। रेडर अगर साँस बाहर छोड़ता है या अपने हाफ में आने में असफल रहता है, तो उसे बाहर कर दिया जाता है। विरोधी टीम के उन खिलाड़ियों को भी बाहर किया जाता है, जो टैग होने के बाद उस रेडर को अपने हाफ में जाने से नहीं रोक पाते। डिफेंडर्स का यही काम होता है कि वो किसी भी तरह से रेडर को पछाड़ सकें। डिफेंडर्स को सेंट्रल लाइन पार करने की अनुमति नहीं होती, ठीक उसी तरह रेडर को बाउंड्री लाइन पार करने की अनुमति नहीं होती। हालाँकि एक बोनस लाइन भी होती है, जिसे छूकर अगर रेडर अपने हाफ में लौट आता है तो उसे बोनस पॉइंट्स मिलते हैं।जिन खिलाड़ियों को रेफरी द्वारा बाहर किया जाता है वो कुछ देर मैच में नहीं होते। एक प्लेयर के आउट होने पर एक पॉइंट मिलता है और अगर पूरी टीम बाहर हो जाए तो दूसरी टीम को 3 बोनस पॉइंट मिलते हैं। खेल के अंत में जिस टीम के सबसे अधिक पॉइंट्स होते हैं, वो विजयी होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-पाक मुकाबले से पहले अंजुम चोपड़ा ने टीम इंडिया को दी अहम सलाह, बोलीं-ओवरकॉन्फिडेंस से बचें खिलाड़ी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ICC T20 World Cup 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ एक आम मैच नहीं...
spot_img

Latest Stories

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵