back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind vs Ban: ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले का तोड़ा रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट चल रहा था जिस दौरान अश्विन ने बांग्लादेशी कप्तान को आउट कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क – कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है हालांकि खेल से ज्यादा अभी तक बारिश इसमें बाधा बनकर उभरी है। इसके बावजूद भी रविचंद्रन अश्विन ने एक ऐसा मा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसके बाद में यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय बने अश्विन

भारत में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चुना और बांग्लादेश को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। शुरुआती दो विकेट गिर जाने के बाद बारिश फिर बाधा बनकर आई। जैसे ही लंच के बाद मैच शुरू हुआ तो अश्विन ने अपनी फिरकी में बांग्लादेश कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को फंसा लिया और उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। यह अश्विन की एशिया में खेलते हुए 420वीं विकेट थी जो कि अब एक रिकॉर्ड हो गया है। भारत में यह रिकॉर्ड पहले अनिल कुंबले के नाम था जिन्होंने एशिया में खेलते हुए 419 शिकार किए थे। अश्विन और अनिल कुंबले के अलावा इस लिस्ट में भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह का भी नाम है जिनके नाम 300 विकेट हैं।

मुरलीधर हैं टेबल टॉपर

एशिया में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन बन गए हैं लेकिन पहले नंबर पर नाम श्रीलंका दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का आता है। मुरलीधरन ने एशिया में खेलते हुए 612 विकेट लिए हैं जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा तब और महत्वपूर्ण हो जाता है जब उन्होंने 800 टेस्ट विक्टर में से 612 एशिया में प्राप्त किए हैं।

एशिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

612 – मुथैया मुरलीधरन

420 – रविचंद्रन अश्विन*

419 – अनिल कुंबले

354 – रंगना हेराथ

300 – हरभजन सिंह

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs BAN U19 World Cup: आज भारत-बांग्लादेश की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

नई‍ दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब भारत और बांग्लादेश की...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵