नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वेस्ट इंडीज टीम की दो T20 वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा रहे दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में लगी चोट के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते थे। जबकि अब KKR में गौतम गंभीर की जगह मेंटर की जिम्मेदारी निभाएंगे।
शरीर साथ नहीं दे रहा- ब्रावो
ड्वेन ब्रावो हाल ही में कैरेबियाई प्रीमियर लीग श्रृंखला खेल रहे थे जिस दौरान उन्हें चोट लग गई। इस चोट के चलते अब ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी दी की ‘मेरा मन चाहता है कि मैं अभी क्रिकेट खेलता रहूं लेकिन मेरा शरीर साथ नहीं दे रहा है। मैं आज उस क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं जिसने मुझे 5 साल की उम्र से लेकर अब तक सब कुछ दिया है। मेरी किस साल की क्रिकेट की जर्नी में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन मैंने इस दौरान अपने सपनों को जिया।
अब KKR की जर्सी में नजर आएंगे
ड्वेन ब्रावो के संन्यास के तुरंत बाद ही खबर सामने आई कि उन्हें केकेआर ने गौतम गंभीर की जगह टीम का मेंटर बनाया है। इससे पहले ये जिम्मेदारी गौतम गंभीर निभा रहे थे जिनकी मेंटरशिप में केकेआर (KKR) ने IPL 2024 का खिताब जीता था। गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच बनाए जाने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। केकेआर ने 27 सितंबर की सुबह आधिकारिक घोषणा कर इस फैसले का ऐलान किया। आपके बता दें कि ब्रावो ने IPL में CSK की ओर से खेला था और महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।




