back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-बांग्लादेश सीरीज के बीच Shakib Al Hasan का हैरतअंगेज फैसला, T20 और टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

भारत-बांग्लादेश सीरीज के बीच शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने सबको चौंकाते हुए टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शाकिब साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेलेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत-बांग्लादेश (Ind vs Ban) के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 27 सितंबर से होनी हैं। मुकाबले से ठीक एक दिन पहले बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। शाकिब ने बताया कि विश्व में खेला गया टी20 मुकाबला उनका आखिरी T20 मुकाबला था। जबकि बांग्लादेश में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज उनके लिए आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। आपको बता दें कि यह कयास भी लगाए जा रहे थे कि चोट के चलते वह भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।

शाकिब अल हसन के क्रिकेट के आंकडे

शाकिब बांग्लादेश के लिए न सिर्फ एक खिलाड़ी रहे हैं बल्कि उन्होनें लंबे समय तक बांग्लादेश टीम की कप्तानी भी की है। उन्होनें बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं। उन्होनें 247 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 9 शतक और 56 अर्धशतक के साथ 7570 रन दर्ज हैं जबकि 70 टेस्ट मैचों में उन्होनें 5 शतक और 31 अर्धशतक की मदद से 4600 रन बंटोरे हैं। टी20 मुकाबलों की बात करें तो उन्होनें 2551 रन बनाए हैं। टेस्ट मुकाबलों में उनके नाम 242 विकेट, वनडे में 317 विकेट और टी20 में 149 विकेट हैं।

राजनीति की पिच पर खेलते आ सकते हैं नजर

शाकिब ने बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होनें मगुरा के पश्चिम शहर की सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होनें अपने विरोथी के करीब 1.5 लाख वोटों से हरा दिया था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शाकिब फुल टाईम राजनीतिज्ञ के तौर पर नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी वह भारत दौरा पूरा करके मीरपुर में होने वाले आखिरी टेस्ट के बाद क्रिकेट से दूरी बना लेंगे। जबकि टी20 मुकाबले में अब वह दोबारा खेलते हुए नहीं नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup विवाद: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बांग्लादेश को दी नसीहत-‘आपका कप्तान हिंदू है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को साफ संदेश दिया है। उनका कहना है कि मैचों को...
spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵