back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind vs Ban 2nd Test: विराट कोहली ने तोड़ा गॉड ऑफ क्रिकेट का रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर बने 27 हजारी

विराट कोहली 35 रन बनाकर 600 से कम पारियों में 27 हजार टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड को तोड़ा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कानपुर टेस्ट कई मामलों मे अहम होने जा रहा है। एक ओर तो भारत दूसरा टेस्ट जीतकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा जबकि विराट कोहली (Virat Kohli Record) के लिए दोहरी चुनौती होगी। विराट एक चुनौती तो पार कर चुके है जिसमें वह 35 रन बनाकर 600 से कम पारियों में 27 हजार टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड भी उनके रडार पर होगा। जबकि दूसरी चुनौती मैच जीतकर सीरीज पर मुहर लगाने की होगी।

विराट ने 27 हजार रन का कीर्तिमान अपने नाम किया

बांग्लादेश (Ind vs Ban) के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलते हुए विराट कोहली ने घरेलू मैदान पर 12 हजार रन पूरे कर लिए। भारत की ओर से यह कारनामा केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के नाम है। सचिन ने यह कीर्तिमान रचने में 219 मैच लिए थे। हालांकि सिर्फ इतना ही नहीं विराट टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन बनाने के मुहाने पर हैं। भारत के लिए टेस्ट खेलकर 9000 रन बनाने वाले खिलाडियों में विराट चौथे खिलाड़ी होंगे। एक ऐसा ही शानदार बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट ने 35 रन बनाते ही 600 से कम पारियों में 27 हजार रन पूरे कर लिए। अभी तक 623 पारियों में 27 हजार रन का रिकॉर्ड सचिन के नाम था।

सबसे तेज़ 27000 अंतर्राष्ट्रीय रन

594 पारी – विराट कोहली

623 पारियां – सचिन तेंदुलकर

648 पारियां – कुमार संगकारा

650 पारी – रिकी पोंटिंग

भारत किसी भी कीमत पर जीतना चाहता है दूसरा टेस्ट

भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट का नतीजा निकलना मुश्किल लग रहा है, हालांकि क्रिकेट में कुछ भी संभव है। दो दिन बारिश में धुल जाने के बाद चौथे दिन का खेल समयानुसार खेला गया। बांग्लादेश की पहली पारी की समाप्ति पर भारत बल्लेबाजी करने उतरा तो उनकी विस्फोटक शैली देखकर अंदाजा हो गया कि भारत कितनी शिद्दत से ये मैच अपने नाम करना चाहता है। 52 रन की बढ़त मिलते ही भारत ने पारी घोषित कर दी और बांग्लादेश को दूसरी पारी के लिए आमंत्रित किया। चौथे दिन की समाप्ति तक बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵