back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: जायसवाल-सुदर्शन का अर्धशतक! जडेजा-शार्दुल क्रीज पर डटे, इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सधी हुई शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 264 रन बनाए हैं। स्टंप्स तक रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर मौजूद हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 264 रन बनाए हैं। स्टंप्स तक रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ने मिलकर 29 रनों की साझेदारी कर ली है और फिलहाल 19-19 रन बनाकर नाबाद हैं।

पंत की चोट ने चिंता बढ़ाई

पहले दिन का सबसे बड़ा झटका भारत को उस समय लगा, जब ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। 37 रन पर खेल रहे पंत को 68वें ओवर में रिवर्स स्वीप खेलते समय गेंद सीधे उनके दायें पैर पर लगी। चोट इतनी गहरी थी कि उनके पैर में सूजन आ गई और खून भी निकल आया। इसके बाद पंत को मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने संकेत दिया है कि अगर वे फिट होते हैं, तो दूसरे दिन दोबारा बल्लेबाजी करने लौट सकते हैं।

शुभमन गिल फिर फ्लॉप

कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। वे सिर्फ 12 रन बनाकर LBW आउट हो गए। गिल गेंद छोड़ने के चक्कर में फंस गए और इंग्लैंड को बड़ी सफलता मिल गई। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके। उन्होंने राहुल और सुदर्शन को आउट किया। अन्य दो विकेट इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मिले।

जायसवाल और राहुल ने दिलाई मजबूत शुरुआत

मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने शानदार ओपनिंग की। दोनों ने मिलकर 94 रनों की साझेदारी की। राहुल अच्छी लय में दिखे लेकिन 46 रन पर स्लिप में कैच दे बैठे। दूसरी ओर, जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 58 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर की जगह प्लेइंग इलेवन में आए साई सुदर्शन ने पहली बार नंबर-3 पर उतरकर जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उन्होंने 151 गेंदों में 61 रन बनाए और भारत के स्कोर को स्थिरता दी। जब वे आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 235/4 था। उनकी यह पारी खास इसलिए भी रही क्योंकि पिछले मैचों में वे लय में नहीं दिखे थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...