back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Paralympics में Tokyo का रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगा भारत, आज से हो रहा है आगाज

आज से Paris Paralympics की शुरुआत होने जा रही है। उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेगा 100 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों का दल, इसकी अगुवाई सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव करेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Paris Olympics 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद बारी है पेरिस पैरालंपिक में भारत का झंडा फहराने की। आज इसका आगाज हो जाएगा जिसके उद्घाटन समारोह में 100 से अधिक भारतीय सदस्यों का दल शामिल होगा। भारत की ओर से इस समारोह का नेतृत्व भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव करेंगे। इस दल में 52 खिलाड़ी होंगे जबकि 54 अन्य संबधित सदस्य शामिल रहेंगे। यह पहला मौका होगा जब यह आयोजन स्टेडियम से बाहर आयोजित किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में शामिल नही होंगे ये खिलाड़ी

पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में कुछ खिलाड़ी शामिल नही होंगे। भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने बताया- ’29 अगस्त को जिन खिलाड़ियों के मुकाबले हैं वे खिलाड़ी इस समारोह से दूर रहेंगे। इसी कारण निशानेबाजी टीम इस समारोह से दूरी बनाएगी। उद्घाटन समारोह में 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारी समेत 106 सदस्य हिस्सा लेंगे।’

84 खिलाड़ियों समेत 179 भारतीय सदस्य होंगे शामिल

पेरिस पैरालंपिक में 179 सदस्यीय भारतीय दल शामिल होगा जिसमें 84 सदस्यीय टीम खिलाड़ियों की है जबकि 95 अधिकारी हैं। इन 95 अधिकारियों में 77 टीम अधिकारी शामिल हैं और 9 दल के चिकित्सा अधिकारी है जो खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों की देख रेख करेंगे।

टोक्यो पैरालंपिक 2021 में किया था शानदार प्रदर्शन

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक 2021 में 5 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। यह ऐसा मौका था जब भारत नें पैरालंपिक के इतिहास में सबसे शानदार प्रदर्शन किया था। 2016 रियो पैरालंपिक में भारतीय दल केवल 4 मेडल जीतने में कामयाब रहा था जिसके मुकाबले 2021 में जीते गए पदक 5 गुना हैं। इस प्रदर्शन की बदौलत भारत नें 24वें स्थान पर अपना सफर खत्म किया था। टोक्यो में भारतीय टीम ने 9 खेलों में भाग लिया था जबकि इस बार 12 खेलों में भाग ले रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार पदकों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Khel Ratna Awards: मनु भाकर ने साधा खेल रत्न पर निशाना, डी गुकेश और हरमनप्रीत सिंह भी होंगे सम्मानित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर को मिलेगा खेल रत्न। इसके अलावा हाल ही में शतरंज विश्व चैंपियन...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵