back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म, नीतीश रेड्डी के शतक से टीम इंडिया की पारी संभली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का तीसरा दिन खत्म हो गया है। नीतीश रेड्डी ने पहला टेस्ट शतक लगाया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मेलबर्न में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की चौथा मैच दूसरे दिन तक पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के खाते में नजर आ रहा था लेकिन तीसरे दिन के खत्म होने तक भारत की स्थिति में भी सुधार हुआ है। नीतीश रेड्डी के शतक और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतक के चलते दिन खत्म होने तक टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 358 रन बना लिए। अभी क्रीज पर नीतीश रेड्डी और मोहम्मद सिराज मौजूद हैं।

नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने संभाली टीम इंडिया की डूबती नैया

मेलबर्न में चौथे टेस्ट का जब दूसरा दिन खत्म हुआ तो ऑस्ट्रेलियाई टीम को लीडिंग एज था। अपनी पहली ही पारी में भारत ने 5 विकेट कुछ ही घंटे में खो दिए थे। हालांकि यशस्वी जायसवाल ने अपने बल्ले से कुछ जौहर जरूर दिखाए। दिन खत्म होने तक रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद थे। तीसरे दिन की शुरुआत भी कुछ खास नहीं हुई। लेकिन नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने मैदान पर खेल पलट दिया जिससे टीम इंडिया का आत्मविश्वास वापस आता हुआ नजर आ रहा है। नीतीश रेड्डी 105 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं जबकि वॉशिंगटन सुंदर अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं। 

टीम इंडिया अभी भी 116 रन पीछे

टीम इंडिया ने भले ही एक बार फिर मैच में वापसी की है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के 474 रनों की बराबरी करने में अभी भी 116 रन पीछे है। हालांकि एक समय में फॉलोआन बचाने के लिए भी जद्दोजहद की स्थिति बन गई थी लेकिन सुंदर और नीतीश रेड्डी की शतकीय साझेदारी ने उस खतरे को टाल दिया गया। नीतीश उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने पहले टेस्ट अर्धशतक को शतक में तब्दील कर दिया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵