back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट से पहले पिच को लेकर नया बवाल, आनन फानन में MCG के क्यूरेटर को सफाई देनी पड़ी

मेलबर्न में पिच को लेकर विवाद हो गया है। कुछ दिन पहले ही रवींद्र जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी बवाल हुआ था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में दोनों टीमें बराबर पर है यानी दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। अब इस बीच एक नई जानकारी सामने आई है कि, मेलबर्न में पिच को लेकर कुछ विवाद हो गया है। कुछ दिन पहले ही रवींद्र जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी बवाल हुआ था। वो मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब ये नया बवाल प्रैक्टिस पिचों को लेकर हो गया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के क्यूरेटर मैट पेज ने इस पूरे मामले पर सफाई पेश की है। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जानी है। और सीरीज में दोनों टीमें बराबर पर है यानी दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। अब सीरीज का चौथा टेस्‍ट मैच 26 दिसंबर (गुरुवार) से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार यह खेल सुबह 5 बजे से शुरु होगा।

मेलबर्न टेस्ट से पहले एक और विवाद

मेलबर्न टेस्ट से पहले कुछ विवाद होने की खबर सामने आई है। इससे पहले रवींद्र जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बवाल हुआ था। अब नया विवाद प्रैक्टिस पिचों को मामला उलझा हुआ है। दरअसल 21 दिसंबर (शनिवार ) और 22 दिसंबर (रविवार ) को टीम इंडिया को अभ्‍यास करने के लिए पिच मिली थी। वह पिच पहले उपयोग की गई पिच थी, और एक तरह से टर्निंग ट्रैक थीं। जबकि मेजबान टीम को को प्रैक्टिस के लिए नई पिच उपलब्‍ध कराई गई। 

भारतीय टीम को जो प्रैक्टिस पिच मुहैया कराई गई थी वो भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को गेंदबाजी में बहुत ही कम मदद देती हुई दिखाई दी। जब प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजों ने गेंदों को शॉर्ट रखना चाहा तो वो केवल कमर के बराबर उछल रही है। यही नहीं थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट दयानंद गरानी की एक गेंद तो अप्रत्याशित रूप से नीचे रही और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा उसी गेंद पर चोटिल हुए थे। हालांकि, गनीमत रही कि इंजरी गंभीर नहीं थी और रोहित फिर से प्रैक्टिस करने उतरे।

कप्‍तान रोहित शर्मा की चोट को लेकर रविवार (22 दिसंबर) को प्रेसवार्ता में आकाश दीप ने अपडेट दिया था। हालांकि उस दौरान उन्होंने प्रैक्टिस पिच को लेकर नाराज थे और इस मामले में सवाल किए। आकाश दीप ने कहा था कि ये प्रैक्टिस पिच शायद व्हाइट बॉल मैच खेलने के लायक थीं। आकाश दीप ने कहा था, ‘नेट्स में हमें लगातार गेंदों का सामना पड़ता है। मुझे लगता है कि प्रैक्टिस पिच व्हाइट बॉल के लिए ही तैयार की गई थी, इसलिए गेंद थोड़ी नीची रह जा रही थी। रोहित शर्मा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है, वह अभी ठी‍क। 

MCG के क्यूरेटर को देनी पड़ी सफाई

उधर, 23 दिसंबर यानी सोमवार को पिच को लेकर माहौल गरमाया हुआ था। इस बीच जब ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रैक्टिस करने उतरीं, तो उसे अभ्यास के लिए फ्रेश पिच दी गई। इस पिच पर मेजबानी टीम को गेंदबाजी करने में आसानी हुई और साथ ही तेज गेंदबाजों को पेस और बाउंस में भी मदद मिली। ऐसे में अब ऑस्‍ट्रेलिया इस रवैये पर सवाल खड़े किए जा रहे है। वहीं मामल तूल पकड़ता देख मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के क्यूरेटर मैट पेज ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

मैट पेज ने अपनी सफाई में कहा कि, ‘ क्यूरेटर वे टेस्ट मैच खेले जाने के तीन दिन पहले ही नई अभ्यास पिचें मुहैया कराई जाती है। चूंकि अब मैच में तीन दिन से कम का समय है इसलिए ऑस्ट्रेलिया को फ्रेश पिच प्रैक्टिस के लिए मिली। अगर भारतीय टीम आज (23 दिसंबर) अभ्‍यास करती तो उन्‍हें भी फ्रेस पिचें मिलतीं। उन्‍होने आगे कहा कि, हमें भारतीय टीम का शेड्यूल काफी पहले मिल गया था। लेकिन हम आमतौर पर मैच से तीन दिन पहले मैच के अनुकूल विकेट देते हैं। यह नियम सभी टीमों के लिए लागू होता है।  

बता दें कि, मिली जानकारी के अनुसार यह बताया गया है कि, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस करने के लिए टीम को पिचों के दो सेट दिए जाते है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ताजा पिच पर प्रैक्टिस शुरू करने के लिए सोमवार तक का रुके हुए थे। अगर ऐसे में मैच से पहले ही टीमों को नई पिच उपलब्ध करा दी जाती हैं तो टेस्ट मैच के नजदीक आते-आते उनके खराब होने की संभावना रहती है।

पिच को खराब होने से रोकने के लिए ग्राउंड स्टाफ आमतौर पर खेल शुरू होने से तीन दिन पहले नई ट्रेनिंग पिच मुहैया कराते हैं। इस मामले में सफाई पेश करने के बाद अब देखना यह होगा कि भारतीय टीम फिर से अभ्यास के लिए उतरेगी है तो उसे कैसी पिच मिलती है। भारतीय टीम ने लगातार दो दिन के प्रैक्टिस के बाद सोमवार (23 दिसंबर) को ब्रेक लिया और अभ्यास के लिए नहीं उतरी।

भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

आख‍िरी दो टेस्ट के लि‍ए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड (उप-कप्तान), स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, म‍िचेल मार्श, झाय रिचर्डसन, म‍िचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵