back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: पहले टेस्ट में नही दिखेंगे रोहित शर्मा, इन 3 खिलाड़ियों मे से एक को दी जाएगी ओपनिंग की जिम्मेदारी

नवंबर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसमे पहले मुकाबले में रोहित शर्मा बाहर रह सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में 5 टेस्ट मैच खेले जाने हैं जिसमें पर्थ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा टीम से बाहर रह सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यशस्वी जायसवाल के साथ बैटिंग करने के लिए कौन उतरता है। हालांकि इसके लिए तीन दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं जो रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर पर्थ टेस्ट में ओपनिंग के लिए उतर सकते हैं।

अभिमन्यू ईश्वरन हो सकते है अहम दावेदार

ऐसा संभव है कि निजी कारणों से पहले टेस्ट में रोहित शर्मा बाहर रहें। अगर रोहित बाहर रहते हैं तो उनकी जगह ओपनिंग करने के सबसे मजबूत दावेदार अभिमन्यू ईश्वरन नजर आ रहे हैं। हालांकि अभिमन्यू ईश्वरन ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। अगर उनका चयन किया जाता है तो वह सिर्फ उनके घरेलू क्रिकेट (Abhimanyu Eshwaran Domestic Career) के प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा।

केएल राहुल और शुभमन गिल ने भी पेश किया दावा

अभिमन्यू ईश्वरन के अलावा केएल राहुल भी पर्थ टेस्ट में ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया ए के लिए खेलने के लिए पहुंचे थे जिसमें उनका बल्ला खामोश रहा और कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। उनके चयन का आधार देश के बाहर उनके शानदार रिकॉर्ड (KL Rahul Test Match Records) को मद्देनजर रखते हुए किया जाएगा। इसके अलावा शुभमन गिल को भी ओपनिंग के लिए उतारा जा सकता है। अभी गिल तीसरे नंबर पर खेलने आते है लेकिन विकल्प की कमी के चलते उनसे यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कराई जा सकती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵