back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर:कोरोना पीडि़त पत्रकारों के लिए समुचित उपचार उपलब्ध कराने व्यवस्था सुनिश्चित किया जावे – एस करीमुद्दीन

जगदलपुर,28 अप्रेल(हि.स.)। बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एस करीमुद्दीन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि बस्तर संभाग के पत्रकारों का समुचित उपचार उपलब्ध कराने की पहल करें, तथा इस महामारी की चपेट में आए मृत पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।इसके अलावा समूचे बस्तर संभाग के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर उपचार हेतु निर्देशित करने के साथ-साथ साधन संपन्न निजी अस्पतालों में पत्रकारों के लिए कम से कम 10 बेड और समुचित उपचार शासकीय व्यय में कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। करीमुद्दीन ने मुख्यमंत्री से कहा है कि राज्य में आपदा से जूझते कई पत्रकार साथी का असमय निधन हो गया है। उनके बेसहारा परिवार का सहारा छत्तीसगढ़ सरकार है, अत: इनके परिवार को विशेष संवेदनशीलता के साथ आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए। बस्तर संभाग में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी कोरोना कॉल में कर्तव्य निर्वहन करते हुए संक्रमित हो चुके हैं, और लगातार संक्रमित हो भी रहे हैं। इनका त्वरित और समुचित उपचार भी होनी चाहिए। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के कई पत्रकार अस्पताल में जगह नहीं मिलने तथा रेमड़ेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। पत्रकारों को इस त्रासद स्थिति से बचाने स्वास्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है। हिन्दुस्थानसमाचार/ राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

वरिष्ठ पत्रकार विभा कौल भट्ट का हुआ निधन, आलिआ भट्ट सहित इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ पत्रकार विभा कौल भट्ट का 25 नवंबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun के जामंदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵