back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs PAK Asia Cup 2025 : भारत-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी का विवादित बयान, धवन और इरफान पर बोला हमला

Asia Cup 2025 से ठीक पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर विवादित बयान देकर माहौल गर्म कर दिया है। इस बयान को भारतीय पूर्व खिलाड़ियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले एशिया कप 2025 के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले ही माहौल गरम हो गया है। मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों के बीच बहस छेड़ दी है। एक मीडिया इंटरव्यू में शाहिद अफरीदी ने भारतीय पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और इरफान पठान पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। 

क्‍या कहा शाहिद अफरीदी ने ?

शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारत-पाक क्रिकेट को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। समा टीवी पर बातचीत के दौरान उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग (WCL) से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा करते हुए भारतीय खिलाड़ियों पर सवाल उठाए। अफरीदी ने कहा कि लंदन में होने वाले एक मुकाबले के लिए सारी तैयारी हो चुकी थी, टिकट तक बिक चुके थे, लेकिन ऐन मौके पर भारतीय टीम मैदान पर उतरने से पीछे हट गई। उन्होंने दावा किया कि उस मैच में भारत की ओर से शिखर धवन और इरफान पठान खेलने वाले थे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरी तैयारी कर ली थी, फिर आखिरी वक्त पर क्यों पीछे हटे? दर्शकों ने टिकट खरीदे थे, उनकी भावनाओं का क्या?” 

इस मुद्दे को उठाते हुए अफरीदी ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट जारी रहना चाहिए। मैं हमेशा से मानता हूं कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट खेला जाना चाहिए। इससे रिश्तों में सुधार की संभावनाएं बनती हैं। अफरीदी के इन बयानों से एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 

शाहिद अफरीदी का ‘खराब अंडे’ वाला बयान फिर चर्चा में

शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर अपने पुराने विवादित बयान को दोहराते हुए कहा कि “मैंने पहले एक खिलाड़ी को ‘खराब अंडा’ कहा था और उसका कप्तान भी उसे यही मानता था। अगर किसी को मैच नहीं खेलना है तो मत खेलो, लेकिन सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने का कोई तुक नहीं है।” हालांकि अफरीदी ने इस बार भी किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा सीधे शिखर धवन की ओर था। 

अफरीदी का भारत पर व्यक्तिगत हमला

शाहिद अफरीदी ने अब भारत को लेकर व्यक्तिगत बयान दे डाला। अफरीदी ने कहा कि भारत में कई खिलाड़ी आज भी ऐसे माहौल में खेलते हैं, जहां उन्हें बार-बार ये साबित करना पड़ता है कि वे भारतीय हैं, इसके लिए उन्‍हें देशभक्त होने का सबूत देना पड़ता है। कभी उनके घर जलाने की धमकी मिलती है, तो कभी सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव बहुत अधिक होता है, खासकर जब वे पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं। 

IND vs PAK मैच से पहले माहौल गरम

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हर मुकाबला वैसे ही हाईवोल्टेज ड्रामा से कम नहीं होता और इस बार भी कुछ अलग नहीं है। रविवार को दुबई में होने वाले एशिया कप 2025 के इस बड़े मैच से पहले शाहिद अफरीदी की बयानबाजी ने माहौल को और भी ज्यादा गर्म कर दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि रविवार को मैदान पर खिलाड़ी अपने बल्ले और गेंद से कैसा जवाब देते हैं। क्या क्रिकेट की स्पिरिट ऊपर रहेगी या फिर अफरीदी की बयानबाजी ही मैच के इर्द-गिर्द बनी चर्चा में हावी रहेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप के प्रमोशन पर उठे सवाल, ‘फुकरे’ इंसान को चुनेंगे तो विज्ञापन भी ‘फुकरा’ ही बनेगा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत बनाम पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बनाए गए हालिया प्रोमो ने उत्साह से ज्‍यादा उलझन...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵